- हजारों की संख्या में विधान सभा का घेराव करने पहुंचे थे लेखपाल

- लाठी चार्ज पर मची भगदड़, लिंक रोड भी हुई जाम

LUCKNOW: विगत कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे लेखपाल मंगलवार को हजारों की संख्या में विधान सभा का घेराव करने पहुंचे थे। जीपीओ से आगे बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। विधान सभा का घेराव करने पर आमादा लेखापाल संघ को रोकने के लिए पुलिस को लाठी पटनी शुरू की। जिससे भगदड़ मच गई। हजारों की संख्या में तितर- बितर हुए भीड़ से हजरतगंज समेत आस-पास के इलाकों में जाम लगा गया। तीन से चार घंटे तक लगे भीषण जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को भी पसीना आ गए।

हजारों की संख्या में पहुंचने थे लेखपाल

अपनी मांगों को लेकर लेखापाल संघ विगत कई दिनों से हड़ताल पर चल रहा है। मंगलवार सुबह 10.30 बजे को इसके विरोध में हजारों की संख्या में लेखपाल जीपीओ पर पहुंचे और विधान सभा का घेराव करने का प्रयास किया। विधान सभा घेराव को रोकने के लिए पहले से मुस्तैद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेखापालों की बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठी पटनी पड़ी। लाठी चार्ज के चलते भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली वहां भागा। जिससे हजरतगंज का ट्रैफिक ध्वस्त हो गया।

घंटों फंसी गाडि़यां, लिंक रोड भी जाम

बड़ी संख्या में आए लेखपाल लाठी चार्ज से बचने के लिए इधर, उधर भागे जिससे हजरतगंज एरिया में ट्रैफिक ध्वस्त हो गया। मेट्रो रूट निर्माण के चलते पहले से डायवर्जन के चलते सिंगल साइट में आमने-सामने गाडि़यां फंस गई। करीब तीन घंटे तक हजरतगंज, कैसरबाग, अमीनाबाद, अर्जुनगंज, चारबाग एरिया में लोग जाम में फंसे रहे। गाडि़यों का लंबा काफिला लग गया और रेंग-रेंग कर गाडि़यों चलती रही। जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी पसीना आ गया। मेन रोड के साथ-साथ सभी लिंक रोड भी जाम हो गई। स्कूल बस, एम्बुलेंस समेत कई बड़े अधिकारी भी जाम में फंसे रहे। दोपहर 3 बजे के तक ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था पर कंट्रोल किया जा सका।

Posted By: Inextlive