इस साल गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में काल विशेष पर बनी फिल्म 'द रेवनेंट' का जलवा रहा। 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में फिल्म को तीन पुरस्कार मिले। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर ड्रामा लियोनार्डो डी केप्रियो के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब मिला है।

ऐसी है जानकारी
'द रेवनेंट' को इस साल 'कैरल', 'मैड मैक्स : फ्यूरी रोड', 'रूम' और 'स्पॉटलाइट' से चुनौती मिली थी। इस साल पुरस्कारों की रात समलैंगिक महिलाओं के प्रेम पर आधारित फिल्म 'कैरल' के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक रही। फिल्म को पांच नामांकनों के बावजूद खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
बढ़ी ऐसी संभावनाएं
ऑस्कर के पूर्व संकेत माने जाने वाले इन पुरस्कारों में डी केप्रियो को मिली जीत ने उनके लिए पहले एकेडमी पुरस्कार की संभावना बढ़ा दी है। वह सत्य घटना पर आधारित फिल्म 'द रेवनेंट' ह्यूग ग्लास की भूमिका के लिए ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में हैं। फिल्म का निर्देशन अलेजांद्रो गोंजालेज इनैरीतू ने किया है।
बोले डी केप्रियो
पुरस्कार मिलने के मौके पर डी केप्रियो ने कहा कि यह जीत उनके लिए अतुलनीय है। फिल्म निर्माण के दौरान बेहद खराब मौसम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म विश्वास के बारे में थी और उनके विश्वास का पात्र उनके निर्देशक से बेहतर और कोई नहीं था।
ब्री लार्सन ने भी जीता पुरस्कार
वह और पूरी टीम इस फिल्म को बनाने के लिए जिस गहराई तक चली गई, वह अतुलनीय था। डी केप्रियो के अतिरिक्त ब्री लार्सन ने फिल्म 'रूम' में एक बंद स्थान पर अपने पांच साल के बेटे के साथ वर्षों तक बंद रहने वाली महिला की दमदार भूमिका के लिए ड्रामा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma