- सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

HAZIPUR/PATNA: लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंता गांव में मंगलवार की सुबह एक तेंदुआ घुस आया। उसने दो लोगों को घायल कर दिया। तेंदुआ के घुसते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घायल संतोष सिंह और संजीत शर्मा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। सूचना पर सदर एसडीपीओ राघव दयाल, डीएफओ भारत भूषण पाल व लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तेंदुआ तिरहुत बांध पर बने स्लूइस गेट के अंदर छिप गया। करीब 11 बजे पटना से वन विभाग की टीम आई। वन विभाग के मनोज कुमार ने ट्रैंक्वलाइजर के जरिए तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को बेतिया ले जाकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive