दुनिया में पहला ब्लू जिंस बनाने वाले लेवी स्ट्राॅस आज ही के दिन यानी कि 26 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह गए थे। आइये उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानें।

कानपुर। दुनिया का पहला ब्लू जिंस बनाने वाले लेवी स्ट्राॅस ने आज ही के दिन यानी कि 26 सितंबर, 1902 को दुनिया को 73 साल की उम्र में अलविदा कह दिया था। बता दें कि लेवी स्ट्राॅस जर्मन-अमेरिकी बिजनेसमैन थे और इनका जन्म 26 फरवरी, 1829 को जर्मनी के बटेनहेम में हुआ था। लेवी, हिर्श स्ट्रॉस और उनकी दूसरी पत्नी रेबेका स्ट्रॉस के बेटे थे। महज 18 साल की उम्र में, उन्हें कुछ निजी कारणों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में शिफ्ट होना पड़ा था। इसके बाद वे अपने भाइयों के साथ मिलकर वहीँ बिजनेस करने लगे।
अनोखे तरीके से पैंट बनाने का तरीका
लेवी स्ट्राॅस की गारमेंट कंपनी 'लेवी स्ट्राॅस एंड कंपनी' आज भी एक से बढ़कर एक जिंस बनाती है। इस कंपनी की शुरुआत 1853 में हुई थी। दुनिया की पहली ब्लू जिंस तैयार करने के पीछे भी एक अलग कहानी है। लेवी स्ट्राॅस एंड कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1872 के आसपास, लेवी को अपने एक ग्राहक, जैकब डेविस से एक पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में, डेविस ने ग्राहकों के लिए पैंट बनाने के एक ऐसे अनोखे तरीके का खुलासा किया था, जिससे पैंट लंबे समय तक चल सकता था। वो पैंट रिवेट की मदद से बनाया जाना था।

बड़े समाज सेवियों में से एक
डेविस इस नए विचार को पेटेंट करना चाहते थें लेकिन इसे तैयार करने के लिए उन्हें एक बिजनेस पार्टनर की जरूरत थी। लेवी उनके इस विचार को जानकार बहुत खुश हुए। इसके बाद 20 मई, 1873 को जैकब डेविस और लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी ने दुनिया की पहली ब्लू जिंस का पेटेंट करा लिया। बता दें कि लेवी, सैन फ्रांसिस्को के बड़े समाज-सेवियों में से एक थे। उनकी समाज-सेवी भावनाओं को देखते हुए कई सरकारी संगठनों का निदेशक बनाया गया। 

अमेरिका में ट्रंप और जापानी पीएम आबे ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने पर की चर्चा

अमेरिका : नाव दुर्घटना में मारे गए 17 लोगों में से 9 थे एक ही परिवार से

Posted By: Mukul Kumar