जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने शनिवार को उधमपुर-बारामूला रेल लिंक पर काम की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस परियोजना को दो साल यानी कि अगस्त 2022 तक पूरा करने का निर्देश दिया हैं

श्रीनगर (एएनआई)। लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) मनोज सिन्हा ने शनिवार को उधमपुर-बारामूला रेल लिंक पर काम की स्थिति की समीक्षा की। सूचना और जनसंपर्क विभाग (DIPR) के अनुसार, लेफ्टिनेंट गवर्नर ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और उन्हें अगस्त 2022 तक, समय से पहले परियोजना खत्म करने का निर्देश दिया। इस संबधं में डीआईपीआर ने एक ट्वीट में कहा, रेलवे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विस्टाडोम कोच चलाने के लिए और जम्मू-पुंछ और बारामुला-कुपवाड़ा रेल संपर्क के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) जारी कर रहा है। कश्मीर घाटी को एक वैकल्पिक और विश्वसनीय परिवहन प्रणाली प्रदान करने के और इसे देश के बाकी हिस्सों के भारतीय रेलवे नेटवर्क से जाेड़ने के लिए यह लिंक परियोजना अत्यंत आवश्यक है।

Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha reviews the status of Udhampur-Baramulla-Rail link work and directs to finish the project by August 2022 ahead of the timeline: Department of Information and Public Relations, Govt of Jammu & Kashmir pic.twitter.com/eq8nTmrQI7

— ANI (@ANI) August 22, 2020


लेफ्टिनेंट गवर्नर लगातार राज्य के विकास पर फोकस कर रहे
लेफ्टिनेंट गवर्नर ने यह भी कहा कि इस रेल लिंक से जम्मू कश्मीर में आर्थिक-सामाजिक उन्नति का एक नया दौर शुरू होगा। यहां पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा। मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के पर आसीन होने के बाद से लगातार राज्य के विकास पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि जम्मू और कश्मीर का विकास बिना किसी भेदभाव के गतिमान होना चाहिए और यह उनकी प्रतिबद्धताओं में से एक है।
हाल ही में नए उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए मनोज सिन्हा
बता दें कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिन्हा को 6 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। 61 वर्षीय मनोज सिन्हा केंद्र शासित प्रदेश के एलजी के रूप में कार्यभार संभालने वाले पहले राजनीतिक नेता हैं। पहली बार 1996 में लोक सभा के लिए चुने गए मनोज सिन्हा, एक किसान, संघ के क्षेत्र के एलजी के रूप में चुने जाने वाले पहले राजनेता हैं। इसके अलावा मनोज सिन्हा पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं।

Posted By: Shweta Mishra