RANCHI : नई टीम, नया जोश और नये आयाम, कुछ ऐसे ही पहलुओं को लेकर लायंस क्लब ऑफ रांची की 55वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन रविवार को किया गया। 2014 - 15 के लिए नए अध्यक्ष के नेतृत्व में नई टीम का इंसटॉलेशन हुआ। इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची, लायनेस क्लब ऑफ रांची और लियो क्लब बीआईटी मेसरा के पदाधिकारियों को उनकी जिमेवारी सौंपी गई। क्लब के कंचन सिंह ने मेबर्स को शपथ दिलाई। इंस्टॉलेशन सेरेमनी के दौरान लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन, चीफ गेस्ट बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो। मनोज कुमार मिश्रा के हाथों किया गया।

रेफरल हॉस्पिटल के रूप में चलाया जाए सदर हॉस्पिटल

रांची के नवनिर्मित सदर हॉस्पिटल को सरकारी प्रबंधन में ही रेफरल हॉस्पिटल के रूप में चलाया जाए। सदर हॉस्पिटल के सुपरस्पेशियलिटी के संचालन का जिम्मा किसी भी प्राइवेट कंपनी को न दिया जाए। ये मांगें झारखंड नागरिक प्रयास नामक संगठन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर की। संगठन ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सदर हॉस्पिटल के संचालन को लेकर आयोजित की थी, जिसमें कहा गया कि रांची शहर और इसके आस-पास के एरियाज में 25 लाख से अधिक लोग रहते हैं। लेकिन, उनके लिए अभी तक रेफरल हॉस्पिटल की कोई सुविधा नहीं है। रिम्स जैसा एक बड़ा सेंटर यहां जरूर मौजूद है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य मेडिकल की पढ़ाई कराना है। नेशनल लेवल पर 1 लाख की आबादी पर 100 बेड का एक हॉस्पिटल होना जरूरी है, जहां पर सारी सुविधाएं हों। इस स्टैंडर्ड के मुताबिक, रांची में करीब 2 हजार बेड का सरकारी हॉस्पिटल होना चाहिए, जहां पर पेशेंट्स को फ्री मेडिकल फैसिलिटी मिले, लेकिन रांची में अभी ऐसा नहीं है।

पेंटिंग कॉम्पटीशन का आयोजन

जालान रोड, अपर बाजार स्थित रांची धर्मशाला में पेंटिंग कॉपटीशन का आयोजन किया गया। डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस मौके पर पार्टिसिपेंट्स की ओर से एक से बढ़कर एक पेटिंग बनाई गई।

Posted By: Inextlive