विकास, अशोक व अर्पण ने ग्रहण किया अपने-अपने क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व

ALLAHABAD: समाजसेवा में असहायों की मदद और जरूरतमंदों को सहायता की मुहिम को आगे बढ़ाने के क्रम में रविवार को लायंस क्लब की नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर क्लब की नई टीम मेंबर्स को उनके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पहले लायंस क्लब ग्रेटर, सेंट्रल व अरुणिमा के नए पदाधिकारियों ने रविवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। होटल टेम्पटेशन अल्टीमेट में आयोजित भव्य समारोह में ग्रेटर के अध्यक्ष विकास मिश्र, सचिव सुनील गुप्त व सुनील रस्तोगी कोषाध्यक्ष बने। जबकि सेंट्रल के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव अमित तिवारी व डॉ। आरबी गुप्त ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं अरुणिमा के अध्यक्ष डॉ। अपर्णधर दुबे बने। सचिव पुष्पा त्रिपाठी व आनंद सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए।

समाज हित में करें कार्य

इंस्टालेशन सेरेमनी के अवसर पर मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर अनिल तुलस्यान ने सभी मेंबर्स को शपथ दिलाकर नीति-निर्देशों से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर समाज व क्लब के हित में काम करना होगा। कुंवर बीएम सिंह, प्रभात चतुर्वेदी, डॉ। आनंद श्रीवास्तव ने सारे पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नए लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। प्रकाश जी अग्रवाल, नितिन यशार्थ, निधि कुमार व सुदर्शन मेहरोत्रा ने नई टीम को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सुनील गुप्त, नवीन अग्रवाल, अमित तिवारी, सुरेंद्रराम मौजूद रहे।

बॉक्स

अरुणा अध्यक्ष, अनुरागिनी सचिव

लायंस क्लब ऑफ इलाहाबाद एंजिल्स का पदभार ग्रहण समारोह होटल रीजेंसी में हुआ। अरुणा अस्थाना अध्यक्ष, अनुरागिनी सिंह सचिव व अलका जायसवाल ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर अनिल तुलस्यान ने सारे पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर सही दिशा में कार्य करना पड़ेगा। जिससे क्लब और समाज दोनों का उचित विकास हो सके। इस अवसर पर उन्होंने नए पदाधिकारियों को नई सोच और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Posted By: Inextlive