Live Streaming Cricket Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2022 26 Match Day: मुंबई इंडियंस को अभी तक किसी मुकाबले में जीत नहीं मिली है। शनिवार को टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। आइए जानें इस मुकाबले को कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Live Streaming Cricket Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2022 आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला कल दोपहर को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 3 गेम जीते हैं और 5 में से 2 हारे हैं। वे 6 अंकों के साथ अंक में चौथे स्थान पर हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का जीत का खाता तक नहीं खुला। एमआई को अपने पांच मुकाबलों में सभी में हार झेलनी पड़ी। MI अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है।

कब टूटेगा हार का सिलसिला
अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 198-5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मयंक अग्रवाल ने 52 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 70 रन बनाए। टीम के लिए जितेश शर्मा ने भी 30 रन बनाए। मुंबई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 49 रनों की तेज पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी 36 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 43 रन बनाए। हालांकि, MI ने अपने महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। अंत में मुंबई 186-9 पर पहुंच पाया और 12 रन से मैच हार गया। मुंबई की टीम चाहेगी कि लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच जीतकर जीत का खाता खोला जा सके।

IPL 2022 MI vs LSG मैच कब होगा?
आईपीएल 2022 का 26वां मैच MI vs LSG के बीच 16 अप्रैल को होगा।

IPL 2022 MI vs LSG किस समय शुरू होगा?
आईपीएल 2022 MI vs LSG शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

आईपीएल 2022 MI vs LSG का वेन्यू क्या हैं?
IPL 2022 MI vs LSG ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 MI vs LSG मैच किस चैनल पर आएगा?
आईपीएल 2022 MI vs LSG मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ये मैच आप Star Sports 2/HD, Star Sports 3 and Star Sports 1 Hindi पर देख सकते हैं।

भारत में आईपीएल 2022 MI vs LSG लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2022 MI vs LSG का सीधा प्रसारण करेगा। डिज्नी हॉटस्टार अपने ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari