RANCHI: मेडिकल स्टूडेंट विशाल के सुसाइड मामले में पुलिस ने उसका मोबाइल सीडीआर निकाला है। इसमें विशाल आकांक्षा को अपनी सुसाइड का लाइव टेलीकास्ट दिखा रहा था। आकांक्षा उसे ऐसा करने से मना कर रही थी, लेकिन विशाल ने उसकी एक न सुनी और फंदे से झूल गया। बताते चलें कि जब उसका शव फंदे से झूलता हुआ मिला था, उस वक्ता उसका हेडफोन कान में ही लगा हुआ था और मोबाइल जमीन पर पड़ा था। डीएसपी सदर विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि काल डिटेल से साफ हो गया कि आकांक्षा लगातार उसके कांटैक्ट में थी। वहीं लव अफेयर के कारण वह डिप्रेशन में भी था। उसके मैसेज से भी यह क्लियर हो गया है कि विशाल ने डिपे्रशन में आकर ही ऐसा कदम उठाया है।

व्हाट्सएप पर था अपडेट

हास्टल नंबर ख् के क्ख्क् नंबर रूम में रहने वाला विशाल सिंह अपनी बैचमेट आकांक्षा से लव करता था। दोनों के बीच काफी दिनों से रिलेशन था। लेकिन कुछ दिन पहले ही विवाद हो गया था। फिर से दोनों ने बातचीत शुरू कर दी थी। शुक्रवार को जब वह फंदा बना रहा था तो पल-पल की अपडेट उसे व्हाट्सएप पर दे रहा था। इस बीच उसकी गर्लफ्रेंड लगातार उसे मना भी कर रही थी कि ऐसा मत करो। लेकिन उसके सिर पर सुसाइड करने का भूत सवार था। इस बीच वह फंदे पर झूल गया।

सबसे ज्यादा कॉल आकांक्षा को

पिछले दो दिनों में उसने जितने भी कॉल किए थे उसमें सबसे ज्यादा आकांक्षा को किए गए थे। पुलिस ने विशाल के मोबाइल का सीडीआर निकाला है और उसमें यह बात स्पष्ट है कि आकांक्षा उससे लगातार कांटैक्ट में थी। उसे पल-पल की जानकारी थी और उसके दोस्त से भी वह अपडेट ले रही थी।

धुर्वा मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार को विशाल का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन उसका शव एचइसी सेक्टर ख् स्थित आवास ले गए। वहां से धुर्वा मुक्तिधाम में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता चंद्रदेव प्रसाद सिंह ने बेटे को मुखाग्नि दी।

Posted By: Inextlive