RANCHI: लोक जनशक्ति पार्टी झारखण्ड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने अल्बर्ट एक् का चौक स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय ड्यूक मेंशन में रांची जिला इकाई की समीक्षा बैठक की। इसमें रांची जिला कमिटी के संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 28-29 अक्टूबर को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर जिला कमिटी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बिरेन्द्र प्रधान ने संगठन विस्तार के लिए रांची जिला कमिटी को सभी प्रकोष्ठों में कमिटी गठन जल्द करने का निर्देश दिया। रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने तय समय सीमा के अंदर कमिटी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को समर्पित करने का आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

उन्होंने कहा कि नया प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश आ गया है। बिरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी रांची समेत पूरे राज्य में अपना परचम लहराएगी। बैठक में महिला विंग से विक्टोरिया कच्छप, रांची जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, आकाश भारती, मधुसूदन सिंह, मिट्ठू शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर रवि, महासचिव अमर मुंडा, सचिव आनंद वर्मा, दलित सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर राम, डॉ संतोष कुमार, राजू सिंह आनंद, राजेश साहू, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार यादव, विजय कुमार गुप्ता, बबलू मुखर्जी, सुमन पासवान, मो। सलीम के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive