Lockdown Diaries : प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ घर पर खुद को होम आइसोलेट किया। उन्होंने अपने पति के साथ घर पर ही एक्सर्साइज की जिसका वीडियो निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पाॅप स्टार हसबैंड निक जोनस साथ मिल कर वर्कआउट सेशन कर रहे हैं। इन दिनों कोरोना लाॅकडाउन के चलते दोनों ने घर पर ही खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और एक- दूसरे के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वर्कआइट सेशन शेयर किए हैं। दोनों एक साथ डम्बल्स के संग अपने घर के पार्क में एक्सर्साइज करते दिखे।

द व्हाइट टाइगर मूवी में आएंगी नजर

वहीं इनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर फरहान अख्तर दिखे थे जिसका निर्देशन सोनाली बोस ने किया था। प्रियंका अब नेटफ्लिक्स की एक मूवी में अभिनय करती दिखेंगी जिसका नाम है द व्हाइट टाइगर। इसमें उनके अपोजिट एक्टर राजकुमार राव होंगे।

प्रियंका ने भी कोरोना की लड़ाई में साथ देने वालों की तारीफ की

प्रियंका चोपड़ा भले ही इस वक्त देश में नहीं हैं पर उनका पूरा सपोर्ट पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जनता कर्फ्यू की अपील के साथ है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हालांकि मैं इसमें शामिल होने के लिए भारत में नहीं आ सकती पर मैं वहां फिर भी मौजूद हूं।' सोमवार को बाॅलीवुड की देसी गर्ल ने भी अपनी घर की बालकनी से बाहर निकल कर ताली बजाई थी। कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में लोगों की मदद कर रहे डाॅक्टर्स व अन्य लोगों के लिए प्रियंका ने लिखा, 'दुनियाभर में लोग डाॅक्टर्स, नर्सों और सभी उन लोगों के काम को सराह रहे हैं जो इस लड़ाई से लड़ने में आम लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें भी जिन्होंने अपने घर की बालकनी से बाहर आ कर तालियां बजाईं।'

Posted By: Vandana Sharma