Lockdown diaries : प्रियंका चोपड़ा अकसर लाॅकडाउन में फैमिली टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पेट डाॅग गीनो को कडल करती दिखीं।

लॉस एंजिल्स (एएनआई)। Lockdown diaries : प्रियंका चोपड़ा लाॅकडाउन में अपनी फैमिली और अपने पेट डाॅग के साथ खूब कवाॅलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने पेट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो में अपने पेट डाॅग का कडल किया हुआ है। बता दें कि इस पेट डाॅग का नाम घर वालों ने गीने रखा है। ये तस्वीर काफी क्यूट लग रही है। वो जिस तरह से इस आफत की घड़ी में अपने परिवार और पेट्स के साथ वक्त बिता रही हैं वो काफी इंस्पायरिंग है।

View this post on InstagramI promise Gino loves my cuddles. @ginothegerman

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 5, 2020 at 5:07pm PDT

प्रियंका बोलीं गीनो को मेरी कडल पसंद

हालांकि इस क्यूट सी तस्वीर में प्रियंका ने कैप्शनल लिखा, 'मैं वादा करती हूं कि गीनो को मेरा कडल करना पसंद है।' प्रियंका लाॅकडाउन के दौरान अकसर अपने फैंस को बताती रहती हैं कि वो किस तरह क्वाॅरंटीन को इंज्वाॅय कर रही हैं। उनका सोशल मीडिया हैंडल ऐसी ही तस्वीरों से भरा पड़ा है। हालांकि एक्ट्रेस कोरोना को लेकर फैंस में अवेयरनेस फैलाने का भी काम बखूबी कर रही हैं। उन्होंने पीएम केयर फंड सहित कई संस्थाओं के माध्यम से कोरोना से लड़ने के लिए फंडिंग की है।

एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग संग कमजोर बच्चों पर देंगी ध्यान

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने स्विडिश टीनएजर एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के साथ हाथ मिल कर एक मुहीम छेड़ी है। इसके तहद दोनों मिल कर दुनियाभर के कमजोर बच्चों को कोरोना वायरस के कहर से बचा सकते हैं। दरअसल कोरोना वायरस कमजोर लोगों या बच्चों को तेजी से प्रभावित कर रहा है। प्रियंका ने कमजोर बच्चों पर कोरोना के प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस बारे में बताया है।

Posted By: Vandana Sharma