Lockdown Diaries : रणवीर सिंह ने पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को चीज लवर कहा। एक्ट्रेस ने लाॅकडाउन के दौरान पिज्जा बनाए। रणवीर ने उन पिज्जा की तस्वीर और दीपिका की कुकिंग तैयारियों की तस्वीर साझा कर पत्नी को चीज लवर बता दिया।

मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को चीज लवर कहा क्योंकि लाॅकडाउन के दौरान उन्होंने घर पर बड़े- बड़े चीजी पिज्जा बनाए। ये पिज्जा दीपिका ने रणवीर के लिए बनाए थे। शनिवार को रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें दीपिका किचन में काम करते दिख रही हैं या कह लें कि पिज्जा बनाते नजर आ रही हैं। एक वीडियो में रणवीर ने कहा, 'आज तो मैं दीपिका के हाथ के बड़े- बड़े पिज्जा खाऊंगा।'

दीपिका दिखीं पिज्जा बनाते

वहीं एक तस्वीर में दीपिका पिज्जा के ऊपर चीज डालती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को रणवीर ने टैग कर लिखा, 'वो चीज लवर है।' उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की जिसमें पिज्जा पूरी तरह से खाने के लिए रेडी हो चुका है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में रणवीर ने दीपिका की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो जाने माने इटैलियन शेफ पाओला बसेती के साथ नजर आ रही हैं। रणवीर ने बताया कि दीपिका क्लासिकली ट्रेंड हैं।

रणवीर के लिए पहले भी पका चुकी हैं ये डिशेज

रणवीर ने आगे बताया कि ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने कुछ बनाया। रणवीर ने हाल ही में अपनी एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी दीपिका की बनाई थाई डिश। दीपिका ने एक बार केक भी बेक किया था।वहीं वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर कबीर खान के आने वाली फिल्म 83 में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। दोनों पति- पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका शगुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म में दिखने वाली हैं जिसमें उनके साथ अनन्या पांडेय भी अभिनय करते हुए नजर आएंगी।

Posted By: Vandana Sharma