Lockdown Diaries : सनी लियोनी इन दिनों लाॅकडाउन में इंस्टाग्राम लाइव पर हर दोपहर को किसी न किसी सेलेब के साथ चैट करती हैं। हालांकि रविवार को उन्होंने अपने पति के साथ एक बेहद डरावना प्रैंक किया। यहां देखें वो वीडियो।

कानपुर। Lockdown Diaries : सनी लियोनी इन दिनों लाॅकडाउन में इंस्टाग्राम लाइव करके खुद को और अपने फैंस को इंटरटेन कर रही हैं। हर दिन दोपहर में वो स्पेशल गेस्ट के साथ लाइव चैट शो करती हैं। हालांकि रविवार को उनका शेड्यूल थोड़ा अलग रहा। दरअसल रविवार को सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल के साथ प्रैंक किया जिसे वो डर गए और हड़बड़ा कर इधर- उधर भागने लगे।

View this post on InstagramThis ain&यt no cooking video!!!! Haha @dirrty99 got pranked and served!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on May 3, 2020 at 2:23am PDT

सनी ने किया ऐसा प्रैंक की पति डेनियल घबरा गए

सनी लियोनी ने रविवार दोपहर को एक प्रैंक वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने खाने- पीने की चीजों की मदद से अपनी एक आर्टिफीशियल अंगुली बनाई और किचन में जार कर कुछ फल काटने का नाटक किया और फिर जोर- जोर से चिल्लाने लगीं। जैसे ही उनके पति डेनियल दौड़ कर आए। उन्होंने देखा कि सनी की अंगुली एक ओर कटी पड़ी है और वहां खून बिखरा पड़ा है। ये देख कर डेनियल घबरा गए और इधर- उधर भागने लगे। वो दौड़ कर एक टाॅवेल ले आए और सनी के हाथों से बह रहे खून को पोछने लगे। हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि सनी ने प्रैंक किया था और कपल जोर से हंसने लगा।

खुद को बिजी रखने के लिए पेंटिंग भी बना रहीं

सनी ने ये प्रैंक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन लिखा, 'ये कुकिंग वीडियो जैसा नहीं दिख रहा। हाहा... प्रैंक किया।' सनी ने इस तस्वीर पर बेहद शानदार कैप्शन दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले खुद को बिजी रखने के लिए सनी ने एक पेंटिंग भी बनाई थी। अपनी पेंटिंग की एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उसे अपना पीस ऑफ आर्ट बताया है। सनी ने ब्लू और व्हाइट कलर के काॅम्बिनेशन में एक पेंटिंग बनाई है जिसके साथ वो तस्वीर में पोज देते दिख रही हैं। इसे कंप्लीट करने में 40 दिन लगे।

Posted By: Vandana Sharma