Lockdown Diaries : करीना कपूर खान ने अब शायद डिजाइनर्स की बनाई ज्वैलरी पहनना छोड़ दिया है। दरअसल तैमूर ने मां करीना के लिए कलरफुल पास्ता का इस्तेमाल करके नेकपीस बनाया है। इस नेकपीस को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पहन कर शेयर किया है।

मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने लगता है अब डिजाइनर्स के डिजाइन किए हुए नेकलेस पहनना छोड़ दिया है। उनकी रीसेंट पोस्ट देख कर तो यही लग रहा है। दरअसल करीना ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो हैंड मेड नेकलेस पहने नजर आ रही हैं। इस नेकलेस को कोई और नहीं बल्कि खुद उनके और सैफ के बेटे तैमूर ने डिजाइन किया है। क्वाॅरंटीन के दौरान तैमूर ने घर में बैठे- बैठे मां करीना के लिए नेकलेस डिजाइन किया है।

View this post on Instagram" Pasta la vista. Handmade Jewellery by Taimur Ali Khan #QuaranTimDiaries " - @kareenakapoorkhan

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on Apr 4, 2020 at 7:27am PDT

तैमूर ने पास्ता से बनाई मां करीना के लिए ज्वैलरी

शनिवार को करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कलरफुल पास्ता का नेकलेस पहने नजर आ रही हैं। करीना की ये तस्वीर और उनके बेटे तैमूर की क्रिएटिविटी इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। पास्ता नेकलेस वाली ये फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। करीना ने इस तस्वीर कैप्शन लिखा, 'पास्ता ला विस्ता, तैमूर की बनाई हैंडमेड ज्वैलरी।'

फैंस ने कमेंट में लिखा, 'सो टैलेंटेड'

तैमूर इस वक्त तीन साल के हैं और इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने क्रिएटिविटी दिखाना शुरु कर दिया है। इस बात अंदाजा उनकी बनाई पास्ता ज्वैलरी से ही लगाया जा सकता है। करीना की शेयर की गई इस तस्वीर में कई फैंस ने अपने राय दी है। किसी फैन कमेंट में लिखा, 'अडोरेबल'। वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, 'सो टैलेंटेड।' वहीं करीना कपूर के फिल्म फ्रंट की बात की जाए तो वो आमिर खान के अपोजिट मूवी लाल सिंह चड्ढां में नजर आने वाली हैं।

Posted By: Vandana Sharma