Lohri 2021: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति ने बुधवार को लोहड़ी के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी इस विशेष अवसर पर समाज में सद्भाव प्रेम और स्नेह की कामना की।

नई दिल्ली (एएनआई)। Lohri 2021: देश में आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को देश वासियों को को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। ये त्यौहार हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सद्भाव के बंधन को मजबूत करते हैं और देश में समृद्धि और खुशी बढ़ाते हैं।

Greetings and best wishes to fellow citizens on the occasion of Lohri, Makar Sankranti, Pongal, Bhogali Bihu, Uttarayan and Paush parva. May these festivals strengthen the bond of love, affection and harmony in our society and increase prosperity and happiness in the country.

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 13, 2021


पीएम मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी देश के नागरिकों को इस अवसर पर बधाई दी। सभी को लोहड़ी और भोगी शुभकामनाएं! ये त्यौहार अपनी रंगीनियत के लिए जाने जाते हैं और प्रकृति की अच्छी फसल और भरपूरता के प्रतीक हैं। पवित्र अलाव सभी के लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाते हैं। पीएम मोदी कहा कि सभी को भोगी नमस्कार। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह विशेष दिन सभी के जीवन को खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य से भर दे।

Bhogi greetings to everyone. I pray that this special day fills everyone&यs lives with happiness and good health.
అందరికీ భోగి శుభాకాంక్షలు. ఈ ప్రత్యేక రోజు అందరి జీవితాల్లోకి భోగభాగ్యాలను, ఆయురారోగ్యాలను తీసుకురావాలని ప్రార్థిస్తున్నాను.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2021
लोक गीत समारोह का एक प्रमुख हिस्सा
बता दें कि लोहड़ी उत्तर भारत का फसल त्योहार है। अग्नि प्रज्वलन और लोक गीत समारोह का एक प्रमुख हिस्सा हैं और अलाव के चारों ओर एक पूजा परिक्रमा की जाती है, उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस त्योहार को लेकर यह भी कहा जाता है कि लोहड़ी मौसम का आखिरी ठंडा दिन होता है और उसके बाद, दिन बड़े और गर्म हो जाते हैं। इसके अलावा यह वसंत के मौसम का स्वागत करना शुरू कर देता है।

Posted By: Shweta Mishra