लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण का मतदान दिल्ली में भी हुआ। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण का मतदान आज दिल्ली सहित सात राज्यों में हो रहा है। इस कड़ी में दिल्ली में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोहली ने सुबह ही वोट डाल दिया था। जिसके बाद उन्होंने उंगली में स्याही लगी सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।विराट ने फैंस से की वोट की अपीलइस तस्वीर को पोस्ट करते हुए टीम इंडिया के कप्तान ने लिखा, 'एक अच्छे राष्ट्र के लिए वोट करना आपका अधिकार ही नहीं जिम्मेदारी भी है। जाइए वोट करके आइए।' विराट कोहली ने सिर्फ अपने मत का प्रयोग ही नहीं किया बल्कि अपने चाहने वालों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की।गंभीर ने भी डाला वोट
विराट के अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और ईस्ट दिल्ली से बीजेपी कैंडीडेट गौतम गंभीर ने भी दिल्ली में अपना वोट डाला। गंभीर अपनी पत्नी संग वोट डालने गए थे। इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने अफिशल टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट की। गौतम ने लिखा, 'मैंने अपना काम कर दिया, अब आपकी बारी।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari