लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देशभर के कई लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। राजनाथ सिंह और मायावती समेत कई दिग्गजों ने अपना वोट डाल दिया है।


कानपुर। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देशभर के कई लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और यह शाम 6 बजे तक चलेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा प्रमुख मायावती, बिहार के गवर्नर लालजी टंडन, जयंत सिन्हा समेत कई दिग्गजों ने अपना वोट डाल दिया है। आइये, उनकी तस्वीरों पर एक नजर डालें। गर्वनर द्रौपदी मुरुझारखंड की गर्वनर द्रौपदी मुरु ने अपना वोट डाल दिया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि मतदान के बाद सेल्फी जोन में द्रौपदी फोटो खिंचा रही हैं।जयंत सिन्हाकेंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग जिले के डेमोटांड़ स्थित हुपाद में बुथ केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचे।  इसके पहले सुबह में ही जयंत सिन्हा के पिता जी यशवंत सिन्हा और माता श्रीमती नीलिमा सिन्हा ने भी हुपाद में मतदान केंद्र में वोट दिया है।


सुबोध कांत सहायरांची से कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय भी अपने परिवार संग वोट देने पहुंचे। मतदान के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने उंगली पर लगे निशान को दिखा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी अपना वोट डाल दिया है। उनके वोटिंग निशान को तस्वीर में देख सकते हैं। लालजी टंडनबिहार के गवर्नर लालजी टंडन ने भी यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने मताधिकार का उपयोग किया।राजनाथ सिंहकेंद्रीय गृहमंत्री, सांसद व लखनऊ सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ गोमतीनगर में डाला वोट। मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही को दिखाया।राज्यवर्धन सिंह राठौर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जयपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।हजारीबाग में जयंत सिन्हा ने किया मतदान, झारखंड में 11 बजे तक 27.69 प्रतिशत वोटिंगLok Sabha Elections 2019 5th Phase Live Update : लखनऊ में 1 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक मतदान, कहीं मेंहदी तो कहीं स्पेशल सेल्फी के इंतजामओपी सिंहउत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान और दिखाया निशान।

Posted By: Mukul Kumar