लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण का मतदान 6 मई को होना है। छठवें फेज में झारखंड की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। आइए जानें इन सीटों पर कौन किसको देगा टक्कर..


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में झारखंड की चार सीटों पर मतदान होंगे। इनमें गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम की लोकसभा सीटें शामिल हैं। आइये जानें इन सीटों पर एनडीए और यूपीए से कौन किसको टक्कर देगा। गिरिडीहझारखंड की गिरिडीह लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने सीधे तौर पर अपने कोई उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इस सीट पर एनडीए बनाम यूपीए की टक्कर होगी। एनडीए की तरफ से चंद्रप्रकाश चौधरी मैदान में उतरेंगे। चंद्रप्रकाश AJSU पार्टी के नेता हैं। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन यानी AJSU काफी सालों से एनडीए के साथ है। वहीं दूसरी तरफ यूपीए कैंडीडेट जगरनाथ माहतो इस सीट को जीतने की कोशिश करेंगे। जगरनाथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं। बता दें झामुमो साल 2014 से पहले एनडीए के साथ थी मगर इसके बाद इसने यूपीए का हाथ थाम लिया।धनबाद


धनबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद पशुपतिनाथ सिंह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अब उनके सामने महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के टिकट पर कीर्ति अाजाद चुनाव मैदान में हैं। कीर्ति भी इस चुनाव के पूर्व तक भाजपाई रहे हैं। वे बिहार से तीन बार सांसद अाैर दिल्ली से एक बार विधायक रह चुके हैं।जमशेदपुर

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी बनाम यूपीए कैंडीडेट के बीच टक्कर होगी। इस सीट पर कांग्रेस ने सीधे तौर पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। यूपीए में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन महाबठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। वहीं इनको टक्कर देने के लिए भाजपा ने बिद्युत बरन माहतो को टिकट दिया है। बता दें माहतो 2014 में पहली बार सांसद बने थे।सिंहभूमसिंहभूम संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस सीधे एक-दूसरे को टक्कर देंगे। ये एसटी आरक्षित सीट है। जिसमें भाजपा ने लक्ष्मण गिलुवा को मैदान में उतारा है। लक्ष्मण झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं और पिछली बार चुनाव जीते थे। इस बार बीजेपी ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया। वहीं कांग्रेस की तरफ से महिला उम्मीदवार चुनावी बिगुल फूंकती नजर आएंगी। कांग्रेस की गीता कोड़ा इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएयूपीए
गिरिडीहचंद्रप्रकाश चौधरी (AJSU पार्टी)जगरनाथ माहतो (झामुमो)
धनबादपशुपतिनाथ सिंह (भाजपा)कीर्ति अाजाद (कांग्रेस)
जमशेदपुरबिद्युत बरन माहतो (भाजपा)चंपाई सोरेन (झामुमो)
सिंहभूमलक्ष्मण गिलुवा (भाजपा)गीता कोड़ा (कांग्रेस)
Posted By: Abhishek Kumar Tiwari