Lok Sabha Election 2024 Photos: आज 19 अप्रैल यानी की शुक्रवार को सुबह 7 बजे पहले चरण में 21 राज्‍यों व केंद्र शा‍सित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। लोकतंत्र के महापर्व की कई सारी सुंदर तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में मतदाताओं का जोश काफी ज्यादा हाई नजर आ रही है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Lok Sabha Election 2024 Photos: देश में आज लोकतंत्र के महापर्व मनाया जा रहा है। आज 19 अप्रैल यानी की शुक्रवार को सुबह 7 बजे पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ साथ और भी कई बड़े नेताओं ने वोटर्स से 100% मतदान करने की अपील की है। इसी बीच लोकतंत्र के महापर्व की कई सारी सुंदर तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में मतदाताओं का जोश काफी ज्यादा हाई नजर आ रही है।

दढ़ियाल बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति फत्तावाला में 101 वर्ष की वोटर आईडी दिखाती हुई नजर आई। वहीं वीलचेयर पर पोलिंग बूथ पहुंचकर बुजुर्ग महिला ने दिया वोट। इसके अलावा देहरादून में एक मतदान केंद्र पर एक साथ तीन पीढ़ियों ने मतदान किया।

Posted By: Anjali Yadav