लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की इन चार सीटों मेरठ बागपत गाजियाबाद गाैतमबुद्धनगर पर मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इन सीटों पर दो केंद्रीय मंत्री भी चुनाव लड़ रहे हैं।


कानपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की इन चार सीटों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गाैतमबुद्धनगर में वोटिंग होगी। यहां बीजेपी कांग्रेस और महागठबंधन ने जबरदस्त प्रत्याशियों को उतारा है। इस बार गौतमबुद्धनगर से सांसद और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा और गाजियाबाद से सांसद व पूर्व सेना प्रमुख केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह जैसे नामी चेहरे चुनावी रण में उतरे हैं। मेरठ - लोकसभा क्षेत्र
मेरठ, उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है। यहां भारतीय सेना की एक छावनी भी है। मेरठ का सर्राफा एशिया का नंबर 1 का व्यवसाय बाजार है। शहर में कुल चार विश्वविद्यालय हैं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, शोभित विश्वविद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय। पांडव किला, शहीद स्मारक, हस्तिनापुर तीर्थ, जैन श्वेतांबर मंदिर, रोमन कैथोलिक चर्च, सेन्ट जॉन चर्च, नंगली तीर्थ, सूरज कुंड, हस्तिनापुर सेंचुरी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। लखनऊ से इस शहर की दूरी 587.2 किलोमीटर है और दिल्ली से 113.4 किलोमीटर है। वहीं इस बार भी मेरठ सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। बीजेपी ने यहां से लगातार दो बार सांसद चुने जा चुके राजेंद्र अग्रवाल को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रत्याशी बदलते हुए हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया। इससे पहले यह सीट ओपी शर्मा को दी थी। वहीं सपा/बसपा/रालोद महागठबंधन ने हाजी मोहम्मद याकूब (बसपा) को टिकट दिया है।गाजियाबाद - लोकसभा क्षेत्रगाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। इससे पूर्व यह हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था। इस लोकसभा क्षेत्र में लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और दोहलना विधानसभा सीटेें आती हैं। यहां से 2009 में राजनाथ सिंह चुनाव जीते थे। वर्तमान में यहां के सांसद वी के सिंह हैं। गाजियाबाद को गेटवे ऑफ यूपी, यानि यूपी का दरवाजा भी कहा जाता है। इसका गठन मेरठ से अलग होकर 14 नवम्बर 1976 को हुआ था। वहीं इस बार भी गाजियाबाद सीट पर बीजेपी कांग्रेस और महागठबंधन में भी कांटे की टक्कर है। बीजेपी ने यहां विजय कुमार सिंह (जनरल वीके सिंह ) को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। कांग्रेस ने यहां उनको टक्कर देने के लिए डाॅली शर्मा को घोषित किया है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने सपा के सुरेश बंसल को इन प्रत्याशियों से टक्कर लेने के लिए उतारा है। जनरल वीके सिंह भारतीय थल सेना के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से राजनीति में सक्रिय हैं।  


गौतम बुद्ध नगर - लोकसभा क्षेत्रगौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। इसके अंतर्गत नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, खुर्जा विधानसभा आती हैं। यहां से वर्तमान में सांसद डॉ महेश शर्मा हैं। वहीं गौतम बुद्ध नगर जिला 6 सितम्बर 1997 को अस्तित्व में आया। यह जिला गाजियाबाद और बुलंदशहर को अलग करके बना था। मान्यता है कि यहां स्थित बिसरख रावण के पिता विश्रवा ऋषि का जन्मस्थान था। वहीं दनकौर कौरव और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम था। वहीं इस बार भी गौतम बुद्ध नगर सीट की बात करें यहां बड़े-बड़े दावेदार उतरे हैं। बीजेपी के डाॅक्टर महेश शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के डाॅक्टर अरविंद कुमार सिंह से हो रहा है। वहीं इनसे मुकाबला करने को महागठबंधन से सतवीर (बसपा) उतरे हैं।यूपी में सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग, 1.50 करोड़ वोटर्स करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसलाबागपत  - लोकसभा क्षेत्र

बागपत उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। जिले का मुख्यालय भी बागपत है। 1977 में इस क्षेत्र में स्थापना हुई थी। शहर यमुना नदी के तट पर स्थित है। पूरा महादेव मंदिर, श्री पारश्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर, गुफा वाले बाबा का मंदिर, वाल्मीकि आश्रम, काली सिंह बाबा मंदिर और त्रीलोग तीरथ धाम यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। कालिंदी कॉलेज, बाबू कमता प्रसाद जैन महा विद्यालय, दिगम्बर जैन कॉलेज, जनता वैदिक कॉलेज यहां के प्रमुख कॉलेज हैं। लखनऊ से बागपत की दूरी 585.0 किलोमीटर और दिल्ली से इसकी दूरी 53.3 किलोमीटर है। वहीं बागपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार सत्यपाल सिंह को तो महागठबंधन ने जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) को चुनावी रण में उतारा है।

Posted By: Shweta Mishra