लोकसभा चुनाव के दाैरान यूपी में भी वोटिंग हुई। इस दाैरान सभी राजनैतिक पार्टियां छठे चरण में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।


lucknow@inext.co.inLUCKNOW : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छह चरणों के मतदान में जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ  करने का इरादा जता दिया है। भाजपा के शीर्ष नेतृृत्व को समझ आ गया है कि दिल्ली की गद्दी पर उसकी दावेदारी को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि रविवार को मतदान में भाजपा के इशारे पर बूथ पर मशीन खराब है, कहकर कई जगह सपा के वोटरों को भगाया गया। कई जगह फर्जी मतदान की शिकायतें मिली हैं। निर्वाचन आयोग विफल साबित हुआ, कई मतदान केंद्रो पर पीठासीन अधिकारियों का बर्ताव भी आपत्तिजनक रहा।लोकसभा चुनाव 2019 : सातवें चरण के लिए सीएम योगी यूपी में आज करेंगे 3 जनसभाएंवाराणसी लोकसभा चुनाव: चुनावी खर्च में मोदी आगे, अजय पीछे'74 सीटें जीत रही भाजपा'
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने छठे चरण की सभी 14 सीटों पर भाजपा के बहुमत से जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार आजमगढ़ की जनता ने कमल खिला दिया है। भाजपा प्रदेश में 74 सीटें जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। यूपी मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ा है और प्रदेश ने जातिवादी राजनीति पर करारा प्रहार किया है। जनता ने मोदी के नेतृत्व में अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप आर्थिक और सामरिक रूप से शक्ति सम्पन्न भारत निर्माण के लिए मतदान किया है।

Posted By: Shweta Mishra