लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होना है। खास बात तो यह है कि तीसरे चरण में कई सीटों पर काफी जाने-माने चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कई तो पूर्व सासंद भी हैं। आइए जानें तीसरे चरण में यूपी की किस सीट पर किसका किससे होगा मुकाबला...


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है। इनमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत सीटें शामिल हैं। इस बार भी बीजेपी, कांग्रेस और सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन ने काफी सोच-समझ कर लगभग सभी सीटों पर नामी प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। रामपुररामपुर लोकसभा सीट इस चुनाव में काफी चर्चा में रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर मशहूर फिल्म एक्ट्रेस जया प्रदा नाहट पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की तरफ से यहां संजय कपूर ने नॉमिनेशन किया है। वहीं महागठबंधन की ओर से इस सीट पर मोहम्मद आजम खां उतरे हैं। आजम खां, समाजवादी पार्टी के नेता हैं। फिरोजाबाद


फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर इस बार शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे अक्षय यादव के बीच कड़ा टक्कर है। अक्षय यादव ने समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया की तरफ से पर्चा भरा है। बीजेपी की ओर से इस सीट पर डाॅ. चंद्र सेन जादों मैदान में हैं। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से किसी ने भी इस सीट के लिए पर्चा नहीं भरा है। मैनपुरी

मैनपुरी लोकसभा सीट भी इस बार काफी सुर्खियां बटोरने वाला है। महागठबंधन की ओर से इस सीट पर इस बार मुलायम सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) उतरे हैं। फिलहाल वह आजमगढ़ के सांसद हैं। वहीं बीजेपी ने इस सीट पर मुलायम सिंह को टक्कर देने के लिए प्रेम सिंह को उतारा है। इसके अलावा इस सीट पर भी कांग्रेस की तरफ से पर्चा नहीं भरा गया है। मुरादाबादमुरादाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने कुंवर सर्वेश पर भरोसा जताया है। वहीं उनके सामने यहां पर कांग्रेेस की ओर मोहम्मद इमरान खान खड़े हैं। इन बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला करने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन मैदान में उतरे हैं। बता दें कि हसन समाजवादी पार्टी के नेता हैं। संभलसंभल लोकसभा सीट पर बीजेपी के परमेश्वर लाल का मुकाबला कांग्रेस के मेजर जगत पाल सिंह से होगा। वहीं महागठबंधन ने डॉ. शफीकुर रहमान बार्क (सपा) को मजबूत दावेदार के रूप में उतारा है।एटाएटा लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से राजवीर सिंह मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन ने कुंवर देवेंद्र सिंह यादव पर भरोसा जताया है। देवेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। फिलहाल यहां से भी कांग्रेस के किसी भी कैंडिडेट ने पर्चा नहीं भरा है। बदायूं

बदायूं लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर बीजेपी के संघ मित्र मौर्य से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के सलीम इकवाल शेरवानी ताल ठाेक रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से धर्मेंद्र यादव (समाजवादी पार्टी) उतरे हैं। आंवलाआंवला लोकसभा सीट पर भी मुकाबला काफी रोमांचक होगा। यहां पर बीजेपी के धर्मेंद्र कुमार के सामने कांग्रेस के कुंवर सर्वराज सिंह उतरे हैं। वहीं महागठबंधन ने रुचि विरा (बहुजन समाज पार्टी) को मजबूत दावेदार के रूप में उतारा है।बरेलीबरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी के संतोष कुमार गंगवार तो कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरेन चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वहीं इन लोगों को टक्कर को देने के लिए महागठबंधन के रईस अहमद (समाजवादी पार्टी) भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पीलीभीतपीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा ने इस बार वरुण गांधी पर भरोसा जताया है। महागठबंधन की तरफ से यहां पर हेमराज वर्मा (समाजवादी पार्टी) उतरे हैं। बता दें कि कांग्रेस के किसी भी कैंडिडेट ने इस सीट पर पर्चा नहीं भरा है।Lok sabha Elections 2019 3rd Phase Live Update: रामपुर, बरेली और मैनपुरी में आज, वोटर कर रहे हैं दिग्गजों की हार जीत का फैसला

लोकसभा क्षेत्रबीजेपीकांग्रेसमहागठबंधन
मुरादाबादकुंवर सर्वेश कुमारमोहम्मद इमरान खानडाॅ. एसटी हसन (समाजवादी पार्टी)
रामपुरजयप्रदा नाहटासंजय कपूरमोहम्मद आजम खान (समाजवादी पार्टी)
संभलपरमेश्वर लालमेजर जगत पाल सिंहडाॅ. शफीकुर रहमान बार्क (समाजवादी पार्टी)
फिरोजाबादडाॅ. चंद्र सेन जादों-अक्षय यादव (समाजवादी पार्टी)शिवपाल सिंह यादव (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया)
मैनपुरीप्रेम सिंह-मुलायम सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)
एटाराजवीर सिंह-कुंवर देवेंद्र सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)
बदायूंसंघ मित्र मौर्यसलीम इकवाल शेरवानीधर्मेंद्र यादव (समाजवादी पार्टी)
आंवलाधर्मेंद्र कुमारकुंवर सर्वराज सिंहरुचि विरा (बहुजन समाज पार्टी)
बरेलीसंतोष कुमार गंगवारप्रवीण सिंह ऐरनरईस अहमद (समाजवादी पार्टी)
पीलीभीतफिरोज वरूण गांधी-हेमराज वर्मा (समाजवादी पार्टी)
Posted By: Shweta Mishra