JAMSHEDPUR: जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चंपई सोरेन को तीन लाख 2090 मतों से हराया. विद्युतवरण महतो पहले चक्र की ही मतगणना से आगे थे और अंतिम चक्र की मतगणना तक ये बढ़त लगातार बढ़ती गई. अंतिम चक्र की मतगणना का एलान होते ही मतगणना स्थल पर मौजूद भाजपाइयों ने भारत माता की जय के नारे लगाए.

विद्युत को 648 पोस्टल बैलट

सांसद विद्युतवरण महतो को कुल छह लाख 79 हजार 632 मत मिले हैं. जबकि, चंपई महज तीन लाख 77 हजार 542 मतों पर सिमट गए. विद्युत को 648 पोस्टल बैलट और चंपई को 190 पोस्टल बैलट मिले हैं. विद्युत जमशेदपुर संसदीय सीट की मतगणना कोऑपरेटिव कालेज में सुबह आठ बजे हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलट गिना गया. हालांकि, पोस्टल बैलट के नतीजों की घोषणा सबसे बाद में 21 वें चक्र की मतगणना के नतीजे घोषित होने के बाद की गई. पहले चक्र का परिणाम की आधिकारिक घोषणा 10 बजे की गई. पहले चक्र में विद्युत को 43 हजार 941 मत और झामुमो के चंपई सोरेन को 12 हजार 924 वोट मिले. पहले चक्र में विद्युत ने 31 हजार 17 मतों से लीड ली. इसके बाद. दूसरे चक्र में विद्युत की लीड 61 हजार 565 मतों की हो गई. 19 वें राउंड तक विद्युत भारी बढ़त बनाते गए. 20 वें और 21 वें राउंड में चंपई को विद्युत से ज्यादा मत मिले.

विद्युत वरण महतो (भाजपा) -679632

चंपई सोरेन (झामुमो)-377542

जीत का अंतर -302090

विधानसभावार मत

1. बहरागोड़ा

विद्युत वरण महतो-93072

चंपई सोरेन-61508

2. घाटशिला

विद्युत वरण महतो-87035

चंपई सोरेन-73048

3. पोटका

विद्युत वरण महतो-107090

चंपई सोरेन-80118

4. जुगसलाई

विद्युत वरण महतो-134696

चंपई सोरेन-66682

5. जमशेदपुर पूर्वी

विद्युत वरण महतो-132562

चंपई सोरेन-31924

6. जमशेदपुर पश्चिम

विद्युत वरण महतो-121794

चंपई सोरेन-62391

जमशेदपुर लोकसभा के उम्मीदवारों को मिले मत

1. विद्युत वरण महतो : भारतीय जनता पार्टी : 6,79,632

2. चंपई सोरेन : झारखंड मुक्ति मोर्चा : 3,77,542

3. अंजना महतो : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस : 9542

4. अशरफ हुसैन : बहुजन समाज पार्टी : 3359

5. अंगद महतो : आमरा बंगाली पार्टी : 6665

6. असजदुल्लाह इमरान : भारत प्रभात पार्टी : 1789

7. कमर रजा खान : भारतीय पंचायत पार्टी : 1463

8. चंद्रशेखर महतो : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) :1587

9. पानमनि सिंह : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) : 2471

10. मलय कुमार महतो : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल, रेड स्टार) : 1874

11. महेश कुमार : राईट टू रिकॉल पार्टी : 2481

12. रंजीत कुमार सिंह : झारखंड पार्टी : 4630

13. शेख अखरूद्दीन : झारखंड पार्टी (नरेन) : 7665

14. सविता कैवर्त : आयरा नेशनल पार्टी : 6272

15. सुब्रत कुमार प्रधान : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया : 4850

16. सूर्य सिंह बेसरा : झारखंड पीपुल्स पार्टी : 9288

17. असित कुमार सिंह : निर्दलीय : 2366

18. दिनेश महतो : निर्दलीय : 1524

19. दीपक कुमार गिरि : निर्दलीय : 3518

20. मुबीन खान : निर्दलीय : 3969

21. राकेश कुमार : निर्दलीय : 3239

22. शैलेश कुमार सिंह : निर्दलीय : 1496

23. सरिता आनंद : निर्दलीय : 1191

24. नोटा : 5813

Posted By: Kishor Kumar