लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। चौथे फेज में बिहार के पांच सीटों पर चुनाव होंगे। आइए जानें कौन-किस सीट से लड़ रहा चुनाव...


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान होंगे। इनमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर की लोकसभा सीटें शामिल हैं।  इन पांच सीटों के लिए कई कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया है। मंगलवार को नॉमिनेशन करने की आखिरी तिथि थी।  12 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तिथि है। 29 अप्रैल को मतदान होगा। आइये जानें महागठबंधन और एनडीए की तरफ से इन सीटों पर कौन आमने सामने है। दरभंगा लोकसभा सीट पर गोपालजी और अब्दुल बारी सिद्दीकी आमने सामनेदरभंगा लोकसभा सीट पर गोपालजी ठाकुर और अब्दुल बारी सिद्दीकी मैदान में आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी महागठबंधन की तरफ से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं गोपालजी ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं, जो एनडीए की ओर से चुनावी मैदान में हैं।उजियारपुर लोकसभा सीट


उजियारपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने नित्यानंद राय पर भरोसा जताया है, यह एनडीए की तरफ से मैदान में हैं। वहीं उनके सामने यहां पर रालोसपा की ओर से उपेंद्र कुशवाहा खड़े हैं, जो बिहार में महागठबंधन का सपोर्ट कर रहे हैं।समस्तीपुर लोकसभा सीट

समस्तीपुर सीट पर रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान और डॉ. अशोक कुमार के बीच टक्कर है। रामचंद्र पासवास, लोजपा के नेता हैं, जो इस चुनाव में एनडीए को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। इसके बाद डॉ. अशोक कुमार, कांग्रेस के नेता हैं, जो फिलहाल बिहार के महागठबंधन में शामिल है।बेगूसराय लोकसभा सीट बेगूसराय लोकसभा सीट इस चुनाव में काफी चर्चा में रहेगा क्योंकि यहां पर इस बार तीन दिग्गज नेताओं के बीच लड़ाई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है। बीजेपी की तरफ से गिरिराज सिंह ने पर्चा भर दिया है। महागठबंधन की तरफ से यहां तनवीर हसन ने नॉमिनेशन किया है। यह राजद के नेता हैं। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से इस सीट पर कन्हैया कुमार उतरे हैं।यूपी में पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग, 1.50 करोड़ वोटर्स करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसलामुंगेर लोकसभा सीट मुंगेर लोकसभा सीट पर जेडीयू के राजीव रंजन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के नीलम देवी से होगा। राजीव रंजन, एनडीए का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं महागठबंधन ने नीलम को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में यहां से उतारा है।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएमहागठबंधन
दरभंगागोपालजी ठाकुर (बीजेपी)अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद)
उजियारपुरनित्यानंद राॅय (बीजेपी)उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा)

समस्तीपुररामचंद्र पासवान (लोजपा)डाॅ. अशोक कुमार (कांग्रेस)
बेगुसरायगिरिराज सिंह (बीजेपी)मोहम्मद तनवीर हसन (राजद)कन्हैया कुमार (सीपीआई)
मुंगेरराजीव रंजन सिंह (जेडीयू)नीलम देवी (कांग्रेस)
Posted By: Mukul Kumar