लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है। दूसरे फेज में बिहार में पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। आइए जानें कौन-किस सीट से लड़ रहा चुनाव...


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान होने हैं। इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट शामिल है। इन पांच सीटों के लिए कुल 70 कैंडिडेटों ने नामांकन किया है। स्क्रूटनी के बाद किशनगंज में 14, कटिहार में 11, पूर्णिया में 16, भागलपुर में नौ और बांका में 20 पर्चे सही पाए गए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 मार्च है। 18 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण में पांच सीटों पर भाजपा-जदयू और राजद-कांग्रेस गठबंधन में कई बड़े नाम शामिल हैं।किशनगंज लोकसभा सीट पर सैय्यद मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद जावेद आमने-सामने


किशनगंज लोकसभा सीट पर सैय्यद मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद जावेद मैदान में आमने-सामने हैं। जनता दल, यूनाइटेड के नेता सैय्यद मोहम्मद अशरफ एनडीए की ओर से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं मोहम्मद जावेद, कांग्रेस के नेता हैं, जो महागठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से कटिहार सीट पर शाह तारीक अनवर लड़ रहें चुनाव

कटिहार सीट पर शाह तारीक अनवर कोंग्रेस पार्टी से मैदान में होंगे, जो महागठबंधन में शामिल है। इस सीट पर इनका मुकाबला जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं।संतोष कुमार (पूर्णिया लोकसभा सीट)पूर्णिया लोकसभा सीट पर जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार संतोष कुमार हैं। ये जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। संतोष का इस सीट पर मुकाबला महागठबंधन की ओर चुनाव लड़ने वाले उदय सिंह से होगा। बता दें कि उदय सिंह कांग्रेस के नेता हैं। भागलपुर लोकसभा सीट पर राजद से शैलेष कुमारभागलपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से शैलेष कुमार मैदान में हैं, ये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता हैं। यहां इनका मुकाबला एनडीए के अजय कुमार मंडल से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। बांका लोकसभा सीट पर गिरधारी यादव

बांका लोकसभा सीट पर एनडीए से गिरधारी यादव का नाम है, ये जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार जय प्रकाश नारायण यादव से होगा, जो राजद नेता हैं।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएमहागठबंधन
किशनगंजसैय्यद मोहम्मद अशरफ (जनता दल, यूनाइटेड)मोहम्मद जावेद (कांग्रेस)
कटिहारदुलाल चंद्र गोस्वामी (जनता दल, यूनाइटेड)शाह तारीक अनवर (कांग्रेस)
पूर्णियासंतोष कुमार (जनता दल, यूनाइटेड)उदय सिंह (कांग्रेस)
भागलपुरअजय कुमार मंडल (जनता दल, यूनाइटेड)शैलेष कुमार (राष्ट्रीय जनता दल)
बांकागिरधारी यादव (जनता दल, यूनाइटेड)जय प्रकाश नारायण यादव (राष्ट्रीय जनता दल)
Posted By: Mukul Kumar