तो क्या जस्टिन बीबर गायब हो गए! जानें 1 लाख डॉलर का यह अजीबोगरीब किस्सा
1 लाख डालर देकर बने थे बीबर
E!'s टीवी रियल्टी शो के स्टार टोबियास स्ट्रीबल को अमेरिका की लांस एंजिलिस काउंटी से 18 अगस्त के बाद से गायब हैं। लोकल पुलिस उन्हें खोजने की कोशिश कर रही है। टोबियास जस्टिन के जबरदस्त फैन रहे हैं और उनके जैसा दिखने की ख्वाहिश ने उन्हें इस कदर मजबूर किया कि उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा ली। इसके लिए उन्होंने करीब 1 लाख डालर की रकम खर्चा की। 35 साल के टोबियास टीवी रियल्टी सीरीज Botched में नजर आए थे।
पुलिस ने सूचना के लिए फोन नंबर जारी किया
टाबियास के गायब होने की खबर मिलने के बाद से लांस एंजिलिस की पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है। उनके दोस्तों का कहना है कि वो एक जिम्मेदार शख्स हैं और उनका इस तरह गायब होना बेहद अस्वाभाविक है, वो कभी बिना बताए गायब नहीं होते। स्थानीय पुलिस ने उनके बारे में जानकारी इकठ्ठी की तो पता चला कि उन्हें आखिरी बार अपनी ग्रे 2009 टोयटा कैमरी कार ड्राइव करते हुए वेस्ट हॉलीवुड के पास देखे गए गए थे। उनके बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर सूचना देने के लिए पुलिस ने एक नंबर भी उपलब्ध कराया है।
जस्टिन के दीवाने थे टोबियास
अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी पर 1लाख डालर खर्च करने वाले टोबियास की जस्टिन के लिए दीवानगी जग जाहिर थी। उनका कहना है कि जस्टिन कमाल के हैं बीबर की फिजीक, स्माइल, फिजीक, टैटू और सिंगिंग सब कुछ उन्हें बेहद पसंद थी। वो सब कुछ तो हासिल नहीं कर सकते थे पर उनका चेहरा जरूर हासिल करने की कोशिश टोबियस ने की और पा लिया।