- रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, राज्य के विभिन्न जगहों से आए भक्त

- इस्कॉन मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय, शहर में किए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

- पटना में मौसीबाड़ी नहीं होने की वजह से रथ पुन: मंदर परिसर में लौट आया

PATNA : भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की रथ यात्रा में सैकड़ों भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कई लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आए हुए थें। प्रमुख पुजारी कृष्ण कृपा दास ने पूजा अर्चना करने के बाद मंत्रों से पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे सभी भक्तों में उत्साह देखने लायक था। रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर परिसर से निकल कर गांधी मैदान होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हई।

पटना में नहीं है मौसीबाड़ी

शास्त्रों के अनुसार भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाते हैं और नौ दिनों के बाद लौटते हैं, लेकिन पटना में मौसीबाड़ी नहीं होने की वजह से रथ पुन: मंदर परिसर में शहर की परिक्रमा कर वापस लौट गया, हालांकि प्रमुख पुजारी ने भक्तों से कहा कि अगले वर्ष तक मौसीबाड़ी बन जाने की उम्मीद है।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

रथ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल रथ के साथ लगातार घुमते हुए देखे गए साथ ही पेट्रोलिंग के द्वारा असमाजिक तत्वों पर भी नजर रखा जा रहा था।

अगर ईश्वर की कृपा रही तो अगले वर्ष तक पटना में भी मौसीबाड़ी का निर्माण हो जाएगा।

- कृष्ण कृपा दास, मुख्य पुजारी

Posted By: Inextlive