भगवान सहस्त्रबाहु की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: जायसवाल समाज की ओर से भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें जायसवाल समाज के हजारों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा कीडगंज से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व समाजसेवी टीएन जायसवाल और रविंद्र जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु की विधिवत आरती उतारी और समाज के कल्याण का वरदान मांगा। भगवान सहस्त्रबाहु द्वारा रावण को बंदी बनाने की घटना से समाज के लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान समाजसेवी आलोक जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकारों से काबिलियत के आधार पर जायसवाल समाज को आरक्षण देने की मांग की। शोभा यात्रा में भगवान के धार्मिक भजनों से वातावरण धार्मिक होता रहा। रास्ते भर जायसवाल समाज के कार्यकर्ताओं ने भगवान का जयकारा लगाया। शोभायात्रा में महिला समाज की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान समाज में जायसवाल समाज के योगदान की भूमिका पर चर्चा हुई। शोभायात्रा कीडगंज पुलिस चौकी, आर्यकन्या चौराहा, मुट्ठीगंज का बड़ा चौराहा, लइया मंडी होते हुए कटघर स्थित जायसवाल धर्मशाला पहुंच कर समाप्त हुई।

Posted By: Inextlive