- कम होगा दर्द, 50 परसेंट से अधिक नुकसान वाले किसान को मिलेगा लाभ

GORAKHPUR : हुदहुद से हुई तबाही का मुआवजा किसानों को मिलेगा। किसानों के नुकसान को देखते हुए सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके लिए जिले के अधिकारियों के पास फरमान भी पहुंच गया है। हुदहुद के इफेक्ट से आई तेज हवा और भारी बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। धान की फसल गिर गई थी तो केला लगभग बर्बाद हो गया था। हुदहुद की इस तबाही में चार लोगों की जान भी गई थी। वहीं जगह-जगह पेड़ टूट कर गिरने से बिजली व्यवस्था धड़ाम होने के साथ यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। यूपी में हुदहुद का सबसे अधिक इफेक्ट पूर्वाचल में दिखा था।

भ्0 परसेंट से अधिक नुकसान तो मिलेगा मुआवजा

क्ब् अक्टूबर को आए हुदहुद के इफेक्ट से गोरखपुर का काफी नुकसान हुआ था। पूरा शहर घरों में कैद हो गया था, तो जगह जगह सिर्फ हादसों की सूचनाएं मिल रही थी। गोरखपुर में ब्0 किमी से अधिक की रफ्तार के साथ चली हवा और बारिश ने फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। सूखा की मार झेल रहा धान लगभग पूरी तरह जमीन पर लेट गया। वहीं केले की फसल तो लगभग बर्बाद ही हो गई। किसानों के इस दर्द को आई नेक्स्ट ने क्7 अक्टूबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद प्रशासन ने भी किसानों को मुआवजा देने की पहल शुरू की। हुदहुद के भीषण प्रकोप को देखते हुए शासन ने संबंधित जिले के अधिकारियों को आदेश भेज दिया। भ्0 परसेंट से अधिक के नुकसान पर अनुदान दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एडीएम एफआर ने सभी तहसीलों से फसल के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि सोर्सेज की मानें तो गोरखपुर में भ्0 परसेंट से अधिक किसी का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल हकीकत तो रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी।

हुदहुद से हुई फसल के नुकसान के लिए सरकार अनुदान दे रही है। जिन किसानों का भ्0 परसेंट से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें यह लाभ मिलेगा। सभी तहसीलों से क्षति की रिपोर्ट मंगाई गई है।

दिनेश चंद्र सिंह, एडीएम एफआर

Posted By: Inextlive