मुंबई में फिल्मों के शौकीन फैंस के लिए बड़ी खबर है। शहर के मल्टीप्लेक्स में अब आधी रात को फिल्म देखी जा सकेगी। इसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म लव आज कल के साथ हो रही है।

कानपुर। मुंबई एक ऐसा शहर कहा जाता है जो कभी नहीं सोता है। मगर चकाचौंध वाली इस दुनिया में आधी रात के बाद सन्नाटा पसर जाता है। अभी तक यहां मलटीप्लेक्स में पोस्ट मिड नाइट शो नहीं होते थे लेकिन शनिवार से एक नई शुरुआत हो रही है। लंबे समय से मांग उठ रही थी कि सिनेमा हॉल में देर रात का एक शो होना चाहिए। अंत में, इन मांगों को सुना गया और पिछले महीने राज्य सरकार ने मॉल, रेस्तरां और पब को देर रात तक खुले रहने की स्वीकृति दे दी।

रात 12:30 बजे शुरु होगा शो

मुंबई की नाइटलाइफ को रोशन करने की पहल मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के साथ हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शनिवार यानी 15 फरवरी से आईनॉक्स, पीवीआर, सिनेपोलिस आदि पोस्ट मिड नाइट शो शुरु करने जा रहे हैं। सिर्फ मुंबई ही नहीं, आसपास के शहर जैसे ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण आदि भी सरकार के इस नए निर्देश का लाभ उठा सकते हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म लव आज कल इस कदम से लाभान्वित होने वाली पहली फिल्म होगी। अब तक, पीवीआर लोअर परेल, पीवीआर सायन, पीवीआर ओरियन पनवेल और सिनेमैक्स इनफिनिटी मॉल मालाड जैसे कुछ मल्टीप्लेक्स पहले ही कार्तिक आर्यन-सारा अली खान स्टारर शो 12:30 के लिए बुकिंग शुरू कर चुके हैं। अन्य मल्टीप्लेक्स जल्दी ही इसकी शुरुआत करने वाले हैं।

एवेंजर्स एंड गेम में कर चुक प्रयोग

बताते चलें पिछले साल मुंबई निवासियों ने हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एवेंजसर्: एंडगेम की रिलीज के दौरान अप्रैल में मिड नाइट शो देखे थे। कुछ मल्टीप्लेक्सों में सुबह 3 बजे भी शो दिखाए गए थे। चूंकि फिल्म की मांग बहुत थी, इसलिए इन शो ने पूरी तरह से व्यस्तता भी दर्ज की खासकर रिलीज के शुरुआती दिनों में।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari