कहते हैं प्यार अगर सच्चा हो तो लाख बंदिशें भी उसे एक दूसरे से जुदा नहीं कर सकती. ऐसा ही कुछ हुआ गोला बाजार के रहने वाले लव बर्ड विवेक दुबे व अमूल्य जायसवाल के साथ. दोनों के बीच इतना गहरा प्यार था कि आज दोनों एक दूजे के हो गए. वो भी जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से.

- पिछले कई साल से प्यार कर रहे लव ब‌र्ड्स को परिवार से था जान का खतरा

- युवती के घरवाले नहीं थे लव मैरेज शादी के लिए तैयार, लेकिन जिला प्रशासन की मदद से गुहार लगाने के बाद दोनों की हुई गोरखनाथ मंदिर में शादी

 

181 की मदद से हुई शादी
GORAKHPUR:
गोला बाजार थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव का रहने वाला विवेक दुबे व गोला बाजार चंद चौराहा की रहने वाली अमूल्य दुबे का पिछले कई वर्षो से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच गहरा प्यार कालेज टाइम से ही था। लेकिन इन दोनों के इस अफेयर से लड़की के घर वालों को विवेक से विवाह करना मंजूर न था। जबकि लड़के के घर वाले लड़की से विवाह के लिए राजी थी। लेकिन लड़की के घर वालों के राजी न होने के कारण दोनों के बीच कठिनाईयों का दौर शुरू हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि लड़की के घर वालों ने अपने ही बेटी को घर में बंधक बनाकर रख दिया। फिर क्या, मामला इतना बिगड़ गया कि लड़की को शासन की तरफ से शुरू किए गए हेल्प लाइन नंबर 181 का सहारा लेना पड़ा। लड़की की तरफ से एक मई को 181 हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया गया। उसके द्वारा अपने साथ हुए घटना की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद आशा ज्योति केंद्र की टीम मैनेजर पूजा पांडेय, केस वर्कर तुहिना दास गुप्ता व 181 सोशल वर्कर शंजू त्रिपाठी लड़की के घर गोला पहुंची। घर पहुंचने के बाद आशा ज्योति केंद्र की टीम ने दोनों की मदद करनी शुरू कर दी। आशा ज्योति केंद्र की मैनेजर पूजा बताती हैं कि लड़की के मुताबिक, उसे उसके घर वाले दो साल से बंधक बनाकर रखे थे। वे बार-बार यही कह रही थी कि वे विवेक से बेहद प्यार करती है। लेकिन उसके घर वाले उसकी शादी विवेक के साथ नहीं कर रहे। जबकि दोनों बालिग है।

2 मई से ही डाले थे घर पर डेरा
फिर क्या पूजा पांडेय के नेतृत्व में तुहिना और शंजू ने लड़की और लड़के को एक दूसरे का विवाह कराने का बीड़ा उठा लिया। इन तीनों ने प्रेमी युगल के परिवार की काउंसलिंग करने के लिए 2 मई से ही इन दोनों के घर पर डेरा डाल दिया, लड़के के घर वाले राजी भी हुए तो लड़की के घर वालों ने इन तीनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जान से मारने तक की धमकी भी देने लगे। फिर इन तीनों ने डीएम से सुरक्षा मांगते हुए दोनों की शादी कराने की बात कही। इस पर डीएम ने भी दोनों की शादी कराने की पूरी तैयारी कर ली। शुक्रवार को डीएम के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर एडीएम सिटी रजनीश चंद्र, नायब तहसीलदार तपन मिश्रा व एडीएम सिटी के स्टेनो अनूप सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी हरिकण सिंह समेत कई अन्य अधिकारी गोरखनाथ मंदिर विवाह कराने पहुंच गए। हिंदी रीति-रिवाज से दोनों का जिला प्रशासन के अधिकारी ने विवाह संपन्न कराया। उसके बाद रजिस्ट्रार ऑफिस में सब रजिस्ट्रार मकसूद अहमद ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर सर्टिफिकेट दिया। यहीं नहीं दोनों को घर तक सुरक्षा की पूरी व्यवस्था भी कराई गई।

शादी रीति रिवाज से गोरखनाथ मंदिर में हो गई
दोनों मेजर हैं, लड़की के परिवार वाले तैयार नहीं हो रहे थे, लेकिन वे भी बाद में मान जाएंगे। दोनों की शादी रीति रिवाज से गोरखनाथ मंदिर में हो गई है, दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई.
के विजयेंद्र पांडियन, डीएम

Posted By: Inextlive