- कोलकाता की लड़की और पटना के फुलवारी शरीफ का है लड़का

- अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

- निकाह तो किया लेकिन धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था प्रेशर

PATNA : कहते हैं कि प्यार किया नहीं जाता बल्कि हो जाता है। क्योंकि प्यार करनेवाले न तो जात-पात देखते हैं, न ही धर्म। प्यार के खेल में एक युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ कि मामला जानकर प्यार पर से विश्वास उठ जाएगा। नतीजतन, लव जेहाद का मामला एक बार फिर सामने आया है।

हुआ यूं कि कोलकाता की रहने वाली नेहा (बदला हुआ नाम) की अप्रैल ख्0क्भ् में फेसबुक पर पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले आसिफ इकबाल से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। आसिफ के प्यार में पागल नेहा ने न जात देखी और न धर्म का बंधन। देखा तो सिर्फ आसिफ को दिल को। लेकिन इस रिश्ते के तीन महीने बाद वही हुआ, जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की थी। प्यार में नेहा को भी धोखा मिला।

धोखा भी ऐसा-वैसा नहीं। उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। वीडियो उसी ने बनाया, जिसने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी यानि आसिफ ने। इसके बाद वह नेहा को लगातार ब्लैक मेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बात यही नहीं रूकी। नेहा का आरोप है कि आसिफ ने फर्जी तरीके से उसके साथ निकाह किया और पढ़ने के लिए मदरसे में रखा। फिर धर्म के अनुसार नाम भी बदल डाला। इस काम में आसिफ का साथ उसके घरवालों ने दिया। नेहा पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेशर बनाने लगे।

इस तरह शुरू हुआ डराना-धमकाना

अगस्त ख्0क्भ् में नेहा अपनी मां के साथ रिश्तेदार से मिलने पटना आई थी। बात आसिफ को पता थी। उसने मिलने के लिए नेहा को मीठापुर स्थित एक होटल में बुलाया। पहले उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसे पीने से वो बेहोश हो गई थी। दो-तीन घंटे बाद जब उसे होश आया तो माजरा समझ होश उड़ गए। आसिफ ने धोखे से शारीरिक संबंध बनाया। बात यही नहीं रूकी। वीडियो का डर दिखाकर आगे भी संबंध जारी रखा। करीब क्0 दिनों तक पटना में रहने के बाद ख्फ् अगस्त ख्0क्भ् को नेहा कोलकाता लौट गई।

पार्क में किया निकाह

नेहा के कोलकाता लौटने पर आसिफ ने फोन पर उससे शादी करने की बात कही। आसिफ का कजिन दानिश ख्8 जनवरी को नेहा को लेकर कोलकाता से पटना आया। उसे पटना कॉलेज के सामने एक ग‌र्ल्स हॉस्टल में करीब एक महीने तक रखा गया। इसी दौरान गांधी मैदान के पास एक पार्क में आसिफ ने मौलवी को बुलाकर नेहा का भरोसा जीतने के लिए आनन-फानन में निकाह किया। इसके बाद शहर में अलग अलग जगहों पर मिलता रहा। साथ ही केबिन वाले रेस्टोरेंट में ले जाकर संबंध बनाता रहा। निकाह के कुछ दिनों बाद नफीस कॉलोनी में किराए के घर में आसिफ बतौर पत्‍‌नी इसे रखने लगा।

अचानक हो गया गायब

ख्7 मार्च को अचानक आसिफ मोबाइल बंद कर गायब हो गया। उसी रात नेहा, आसिफ के घर गई। आसिफ के भाई रिजवी हसन ने कई लोगों के सामने उसकी बेइज्जती की। फिर रिजवी ने अनीसाबाद में रहने वाले अपने एक दोस्त विभूति प्रसन्ना के घर उसे रखा, जहां वो दो दिन रही।

नाम बदल किया प्रताडि़त

नेहा का आरोप है कि ख्9 मार्च को विभूति के घर पर मौलाना को बुलाकर जबरन उससे कलमा पढ़वाया गया। इस्लाम कबूल करया गया। उसका नाम आयशा रख दिया गया। इसी दिन यानि ख्9 की शाम को इस्लाम के तौर-तरीकों को जानने के लिए हारून कॉलोनी के सेक्टर क् के आयशा मदरसा में रख दिया गया। मदरसा का मुफ्ती जुनैद, रिजवी का परिचित था। अप्रैल के आखिर तक मदरसा में रही। जहां उसे इस्लाम की तालीम दी गई। मदरसे में रहने के दौरान बीफ खिलाने की कोशिश की गई।

हो गया अचानक गायब

बात आसिफ के फैमिली को पता चली। लेकिन यहां भी उल्टा हुआ। आसिफ को दोष देने की जगह नेहा को ही दोषी ठहराया गया। नेहा का आरोप है कि आसिफ की मां और उसके दोस्त विभूति ने उसकी काफी पिटाई की। दूसरी ओर कोलकाता में रह रही नेहा की मां को उसके तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद बेटी को ले जाने पटना आई। डराने-धमकाने के बाद खुद आसिफ हावड़ा स्टेशन तक छोड़ने गया। लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद कर अचानक गायब हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल नेहा पटना पुलिस की शरण में है। उसके कंप्लेन पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ ही उसके बयान के आधार पर पुलिस ने धर्म का अनादर करने, रेप, धोखाधड़ी, मारपीट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिसमें आसिफ इकबाल, रिजवी, अफजल, विभूति प्रसन्ना और मदरसा के मुफ्ती जुनैद आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

लड़की के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आसिफ के दो भाईयों रिजवी और अफजल को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है। अफजल और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।

मनु महाराज, एसएसपी पटना

Posted By: Inextlive