अगर आपको लगता है कि लव सेक्‍स और धोखा सिर्फ बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में ही होता है तो आप गलत है। भारतीय राजनीति में भी ऐसे कई सेक्‍स स्‍कैंडल सामने आए जिसे जानकर पूरा देश हैरान रह गया। हाल ही में आप पार्टी के महिला और बाल कल्याण विकास मंत्री संदीप कुमार का एक वीडिया सामने आया था जिसमें वह दो महिलाओं के साथ आपत्‍तिजनक हालत में दिख रहे थे। इस वडियो ने सियासत में खलबली मचा दी थी जिसके बाद संदीप को उनके पद से हटा दिया गया। हालांकि राजनीतिक सेक्‍स स्‍कैंडल का ये कोई पहला मामला नहीं है। जब-जब सेक्‍स और सियासत का कॉकटेल हुआ तब-तब जबरदस्‍त हंगामा हुआ। आइए आज हम आपको ऐसे ही पांच सेक्‍स स्‍कैंडल के बारे में बताते हैं जिससे देश में राजनीतिक भूचाल आ गया था।



2005 में संजय जोशी का स्कैंडल
2005 में एक ऑडियो कैसेट और वीसीडी सामने आई थी, जिसमें बीजेपी के तत्कालीन महासचिव संजय जोशी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। इसपर काफी विवाद हुआ था। विवाद के चलते संजय को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

2011 में महिपाल मदेरणा-भंवरी देवी का स्कैंडल
पेशे से नर्स भंवरी देवी और राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री महिपाल मदेरणा का सेक्स स्कैंडल सामने आया था जिसपर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। भंवरी देवी एक सीडी की धमकी देकर कांग्रेस विधायक मलखान सिंह और मदेरणा से करोड़ों रुपये मांग रही थी। उस सीडी में मदेरणा और अन्य लोग भंवरी देवी के साथ आपत्तिजनक हाल में थे। यह मामला उस समय सामने आया था, जब भंवरी देवी के पति ने आरोप लगाया कि मदेरणा ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। इस आरोप पर जांच हुई थी तो ये सेक्स स्कैंडल सामने आया था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने भवरी देवी के मर्डर केस में महिपाल को अरेस्ट कर लिया था।

2016 में संदीप कुमार का स्कैंडल
हाल ही में आप सरकार के मंत्री संदीप कुमार का एक वीडियो सामने आया जिसके बाद खासा बवाल हुआ। इस वीडियो में संदीप तथाकथित दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थें। इस वीडियों के सार्वजनिक होने के बाद से उनको उनके पद से हटा दिया गया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma