क्रिकेट और बॉलीवुड कनेक्शन बहुत पुराना है। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की हसीन अदाओं में कई क्रिकेटर फना हो गए। बॉलीवुड क्रिकेट की कुछ प्रेम कहानियां अंजाम तक पहुंची तो कुछ बस चर्चा में रहकर ही खत्म हो गईं। इन दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे तगड़ा कनेक्शन देखने को मिल र‍हा है। टीम इंडिया का बेहतरीन बल्‍लेबाज और बॉलीवुड क्‍वीन जी हां जनाब हम बात कर रहे हैं टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की। दोनो एक दूसरे को तीन सालों से डेट कर रहे हैं। इस बीच कई बार उनके ब्रेकअप की खबरें भी उड़ी पर आखिर में सब ठीक हो गया। हाल ही में विराट और अनुष्‍का को एक साथ गोवा में चल रहे इंडियन सुपर लीग मैच में एक साथ देखा गया। हम आप को आज इस कपल की लव स्‍टोरी बताने जा रहे हैं।


शुरु हुई मोहब्बतविराट और अनुष्का 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग में मिले। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। कई जगहों पर दोनों को एकसाथ देखा गया। इसके बाद तो दोनों की डेटिंग की अफवाहों की खबरों ने माहौल गर्मा दिया।  विराट को अनुष्का के अपार्टमेंट में देखा गया। जनवरी 2014 में जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे से लौटी तो अनुष्का ने अपनी कार विराट के लिए एयरपोर्ट पर भेजी। विराट अनुष्का की कार से उनके घर पहुंचे। कॉफी विद करन में इस कपल को एक साथ बुलाया गया तब भी दोनों ने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। अनुष्का ने कहा कि हम सिर्फ दोस्त है। हमारे बीच कॉल और मैसेज होते हैं। जब अनुष्का ने किया ब्लश
साल 2014 में अनुष्का के 26वें जन्मदिन पर विराट यूएई में आईपीएल सीरीज खेल रहे थे पर इसके बाद भी उन्होंने अपने लेडी लव के लिए टाइम निकाला और दोनों ने एक साथ सेलीब्रेट किया। उस दौरान अनुष्का जोधपुर में एनएच10 फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। अनुष्का एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी वो अक्सर मैदान पर विराट को चियर करने के लिए पहुंच जाती हैं। जनवरी 2015 में अनुष्का विराट से मिलने मेलबर्न पहुंच गई। विराट उस समय इंडिया आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेल रहे थे। उस दौरान शतक जड़ने के बाद विराट ने दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया और अनुष्का ब्लश करने लगीं। हां हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं2015 में फिल्मफेयर मेग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने स्वीकार किया और कहा कि हां मैं विराट को डेट कर रही हूं। जब कोहली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा जो है सब के सामने हैं। किसी से कुछ भी छुपा हुआ नही है। इंग्लैंड से मैच के दौरान विराट का एक स्टंट का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक भी उड़ाया गया। विश्व कप के दौरान विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra