गूगल ने इस साल का सबसे इंट्रेस्‍टिंग डूडल तैयार किया है। गूगल प्रसिद्ध जर्मन कंपोजर लुडविंग वेन बीथोवेन का 245वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहा है। जोकि काफी खास है।

इतिहास के सबसे टैलेंटेड कंपोजर
लुडविंग वेन बीथोवेन म्यूजिक हिस्ट्री के सबसे प्रतिभावान संगीतकार माने जाते हैं। बीथोवेन को बचपन से ही म्यूजिक इंस्ट्रेमेंट से खेलने की आदत थी। धीरे-धीरे बीथोवन की यह आदत उनका पैशन बन गई। बीथोवेन ने अपना सारा जीवन म्यूजिक को समर्पित कर दिया था। जिंदगी के आखिरी 10 साल जब वह सुन भी नहीं सकते थे उस दौरान उन्होंने काफी अच्छे संगीत कंपोज किए। वैसे बीथोवेन का जन्म किस दिन हुआ था। इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन पूरी दुनिया 17 दिसंबर को ही उनका बर्थडे सेलीब्रेट करती है।

आओ खेलें म्यूजिक पजल
गूगल ने इस दिन एक एनीमेटेड डूडल तैयार किया है, जोकि एक म्यूजिकल पजल है। इसमें बीथोवन की लाइफ स्टोरी दिखाई गई है। जैसे-जैसे आप पजल सॉल्व करते जाएंगे, बीथोवेन की आगे की जिंदगी से रूबरू होते जाएंगे। यह 6 मिनट का खेल है। और आप अगर चाहें तो गूगल के होम पेज पर बने डूडल पर क्िलक करके इस पजल को सॉल्व कर सकते हैं।

inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari