Lunar Eclipse 2021 साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आगामी 26 मई को होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो कई देशों में दिखाई देगा। आइए जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Lunar Eclipse 2021 इस साल के पहले चंद्र ग्रहण को देखने का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि 2021 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 26 मई को दिखाई देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा और इसकी वजह से यह आकाश में आकार में बड़ा दिखाई देगा। माना जा रहा है कि रात में आसमान साफ रहने पर ग्रहण दिखाई देगा। इस साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग महीनों में चार ग्रहण लगेंगे। 26 मई को यह पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।पूर्ण चंद्र ग्रहण


जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेती है तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। इसमें चंद्रमा के आकार में परिवर्तन होता है और कुछ समय के लिए चंद्रमा दिखाई नहीं देता है।आंशिक चंद्र ग्रहणवहीं जब पृथ्वी आंशिक रूप से चंद्रमा को ढक लेती है तब आंशिक चंद्र ग्रहण होता है। आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का कुछ भाग नहीं दिखता है।उपच्छाया चंद्र ग्रहण

जब पृथ्वी और चंदमा के बीच सूर्य होता है और चंद्रमा पृथ्वी के बाह्य छोर से होकर गुजरता है यानि यह पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो इस घटना को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस दौरान चांद के आकार में भी कोई बदलाव नहीं होता बस उसकी रोशनी मटमैली जरूर हो जाती है।ब्लड मून क्या है पूर्ण चंद्र ग्रहण को अक्सर ब्लड मून भी कहा जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर दिखाई देने वाले लाल रंग के कारण इसे इस नाम से जाना जाता है। भले ही ब्लड मून एक वैज्ञानिक शब्द नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया गया है। इस साल 4 ग्रहणबता दें कि इस साल दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। 26 मई, 2021 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा और 10 जून 2021को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा। इसके बाद 19 नवंबर 2021 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण और 4 दिसंबर 2021 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा। Lunar Eclipse 2021: 26 मई को इस समय होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Posted By: Shweta Mishra