Lunar Eclipse 2021 साल 2021 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण या ब्लड मून 26 मई को होगा। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है जिससे सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं। आइए जानें यह चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई और इसका समय क्या होगा...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Lunar Eclipse 2021 इस बार 26 मई दिन बुधवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। इस दिन चंद्र ग्रहण के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि जब धरती पूरी तरह चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, तो इस स्थिति में पूर्ण चंद्र ग्रहण होता। इस दाैरान चंद्रमा लाल नजर आता है जिसे ब्लड मून भी कहते हैं। 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण ग्रहण भी होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा और इसकी वजह से यह आकाश में आकार में बड़ा दिखाई देगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण 2021: कहां दिखाई देगा?
26 मई को 2021 का पहला चंद्र ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण और पूर्वी एशिया, प्रशांत, पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के हिस्से, पश्चिमी दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, हिंद महासागर, अटलांटिक में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। वहीं यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण: समय क्या होगा?
26 मई 2021 दिन बुधवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम को लगभग 4.49 बजे IST (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) पर अपने चरम पर होगा। ग्रहण दोपहर 2.16 बजे से शुरू होगा और शाम 4.41 बजे से 4.56 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाएगी। यह वह समय होगा जब यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

2021 में ग्रहण:
हर साल औसतन चार से सात ग्रहण लगते हैं। उनमें से कुछ आंशिक हैं और कुछ पूर्ण ग्रहण होते हैं। नीचे उन ग्रहणों का उल्लेख किया गया है जिन्हें दुनिया 2021 में देखेगी। 26 मई- पूर्ण चंद्र ग्रहण, 10 जून- वार्षिक सूर्य ग्रहण, 19 नवंबर- आंशिक चंद्र ग्रहण और 4 दिसंबर को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
Lunar Eclipse 2021: 26 मई को पड़ेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Posted By: Shweta Mishra