थाईलैंड की राजकुमारी इन दिनों भारत दौरे पर आई हैं। ये वही प्रिंसेज हैं जिनके लिए कंबोडिया में 27 लाख का टॉयलेट बनवाया गया था। लेकिन राजकुमारी ने उसका इस्‍तेमाल भी नहीं किया था।


कंबोडिया दौरे के पहले दिन राजकुमारी सिरिंदहोर्न यीक लाओम झील के किनारे बने एक रिजॉर्ट में रुकी थीं। राजकुमारी यहां सिर्फ एक दिन रुकी और टॉयलेट को खासतौर पर उनके लिए तैयार करवाया गया था। लोकल ऑफिशियल्स के मुताबिक, इसे बनाने में 40 हजार डॉलर (करीब 27 लाख रुपए) लगे। राजकुमारी के वहां से जाते ही टॉयलेट हटा दिया गया था।आपको बता दे की इस टॉयलेट को एससीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 8 स्क्वेयर मीटर में तैयार किया था। इसे बनाने में 19 दिन लगे थे। टॉयलेट की दीवार और छत पर व्हाइट टाइल्स लगाई गई हैं और इसे सिल्वर रेलिंग से कवर किया गया था। इसके लिए सभी मटेरियल बैंकॉक से मंगवाया गया था।Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari