- 2017 चुनावों की तैयारी के लिए आयोजित हुई सपा की साइकिल रैली

ख्0क्7 चुनावों की तैयारी के लिए आयोजित हुई सपा की साइकिल रैली

GORAKHPUR :GORAKHPUR : विधान सभा चुनावों की तैयारी के लिए कमर कस रही समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पर साइकिल रैली के लिए भारी मात्रा में सपा कार्यकर्ता तो जुटे, लेकिन वह साइकिलों पर कम और चार पहिया वाहनों पर ज्यादा नजर आए। रोज साइकिल से घूम-घूमकर सपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे कार्यकर्ताओं के 'नेताजी' लग्जरी गाडि़यों में सवार होकर आए। कई तो घोड़े पर सवार होकर साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे। चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद काबीना मंत्री राममूर्ति वर्मा के सामने करीब 7000 कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वहां सिर्फ ख्00 साइकिलें ही नजर आ रही थीं।

ख्00 साइकिल से कैसे आई 7 हजार की भीड़

सेंट्र एंड्रयूज महाविद्यालय में वेंस्डे को सपा की साइकिल रैली का समापन ऑर्गनाइज किया गया था। सपा नेताओं की मानें तो कार्यक्रम में लगभग 7 हजार की भीड़ आई थी, लेकिन आयोजन का मुख्य उ्ददेश्य यानी साइकिल ही गायब रही। ज्यादातर पदाधिकारियों ने साइकिल से पसीना बहाने के बजाय लग्जरी गाडि़यों में ही रहना ज्यादा बेहतर समझा। आयोजन स्थल के अगल-बगल लग्जरी व्हीकल्स की लाइन लगी थी, लेकिन साइकिलें करीब ख्00 ही थीं। सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए इन्हीं साइकिलों पर सभी ने रैली निकाली।

जनसंपर्क की थी जिम्मेदारी

सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर भ् अगस्त से क्ख् अगस्त तक पूरे जिले में साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। जिले के सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अपने-अपने एरिया में साइकिल से घूमकर प्रदेश सरकार की योजनाएं बताने की जिम्मेदारी दी गई थी। मकसद था ख्0क्7 के महासमर के लिए पार्टी की जमीन मजबूत करना। कार्यक्रम स्थल पर कई नेताओं ने जिला पंचायत और विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए अपना दावा ठोंका। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने की। इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष डॉ। मोहसिन खां, मनुरोजन यादव, कालीशंकर, बिंदा देवी, संजय पहलवान, श्याम यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सकरात्मक सोच के साथ कार्यकर्ता आए थे। जनसभा में भारी भीड़ थी। ढेर सारे कार्यकर्ता साइकिल से आए थे।

डॉ। मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष सपा

Posted By: Inextlive