शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दो ट्वीट किए। पीएम मोदी करीब 40 सालों से अधिक से नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं। वहीं गृहमंत्री ने भी इस उत्सव की शुभकानाएं दी हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू हो गया है। इस अवसर पर देश भर में उत्सव सा माहाैल बना है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि नौ दिवसीय उत्सव देशवासियों को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देगा। पीएम मोदी ने इस अवसर पर दो ट्वीट किए हैं।

सभी देशवासियों को #नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी!

शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां!

— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2019


आराधना का वीडियो शेयर किया
पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि नवरात्रि पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। जय माता दी! शक्ति उपासना के पर्व पर सभी को शुभकामनाएं। देवी दुर्गा हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई उमंग लाएं! जय अम्बे, जगदम्बे मां। वहीं दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां शैलपुत्री की आराधना का वीडियो शेयर किया है। पीएम मोदी भी नवरात्रि का व्रत करते हैं।

#नवरात्रि के पहले दिन हम देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना करते हैं। शक्ति और शांति की प्रतीक मां शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही कामना है। pic.twitter.com/FW7Q28LIZn

— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2019
पीएम भी नौ दिनों का व्रत रखते

नवरात्रि के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं। वह पिछले कई वर्षों से व्रत रखते हैं। 2012 में खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एक ब्लॉग में जिक्र किया था कि वह करीब 35 वर्षों से नवरात्रि के दौरान उपवास कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नौ दिवसीय उत्सव की शुरुआत पर ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दीं।

शक्ति की उपासना भारतीय संस्कृति का मूल है।
शक्ति आराधना और संकल्प के पावन पर्व ‘नवरात्रि’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय माता दी! pic.twitter.com/mEknjptbuc

— Amit Shah (@AmitShah) September 29, 2019


अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

अमित शाह ने ट्वीट किया कि शक्ति की पूजा भारतीय संस्कृति का आधार है। शक्ति पूजा के त्योहार पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। जय माता दी। संस्कृत में नवरात्रि का अर्थ है नौ रातें जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की एक विशेष क्रम से विधिविधान से पूजा की जाती है। खास बात तो यह है कि यह त्योहार गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भव्य तरीके से मनाया जाता है।

 

 

 

Posted By: Shweta Mishra