-कमिश्नर से लोहिया पार्क और पं। गोविंद वल्लभ पंत पार्क का किया निरीक्षण

-महिलाओं ने पार्क की सिक्योरिटी बढ़ाने की उठाई मांग

बरेली: स्मार्ट सिटी के तहत शहर के 25 पार्कों में बनाई जा रही ओपन जिम में महिलाओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इनके एक्सरसाइज करने के लिए अलग सात-सात मशीनें लगाई जाएंगी। यहां किसी पुरूष को एक्सरसाइज करने की परमिशन नहीं होगी।

जानेंगे महिलाओं की रुचि

इस व्यवस्था को लागू करने के पहले महिलाओं की रुचि भी जानी जाएगी। इसके लिए सर्वे किया जाएगा। जिसमें देखा जाएगा कि वे किस मशीन से एक्सरसाइज करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके बाद पार्क में उस मशीन को लगाया जाएगा।

भगवा रंग में होंगी मशीनें

पार्को में लगाई जा रही एक्सरसाइज मशीनों के रंग को लेकर अभी मंथन चल रहा है। अधिकारी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। चर्चा है कि मशीनों पर भगवा रंग भी चढ़ेगा। हालांकि इसे लेकर जिम्मेदार अभी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

मशीनें दिखाकर ले गए वापस

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने सुबह 10:30 बजे लोहिया पार्क का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल से पार्क में कराए जा रहे निर्माण की जानकारी हासिल की। इस दौरान कार्यदायी संस्था राधिका इंटर प्राइजेज के ठेकेदार नीतिन बंसल ने जिम में लगाई जाने वाली मशीनों को भी दिखाया। हालांकि उनके जाने के बाद मशीने वापस लौटा दी गईं।

बढ़ाई जाए सिक्योरिटी

कमिश्नर के आने के बाद सिविल लाइंस की काफी संख्या में पब्लिक भी पहुंच गई। ओपन जिम बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए पार्क में आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती और फिंगर प्रिंट से इंट्री कराने का सुझाव दिया।

बल्लभ पंत पार्क भी देखा

कमिश्नर ने लोहिया पार्क के बाद बल्लभ पंत पार्क गए। यहां भी ओपन जिम बनाने के स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराने को कहा। इस दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण संजय चौहान और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट देख रही पीएमसी की पूरी टीम मौजूद रही।

Posted By: Inextlive