Kunal Kemmu ने आज यानी की 22 मार्च को रिलीज हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। रिलीज के बाद इस फिल्म को ऑडियंस का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Madgaon Express Review: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने तो हमेशा ही एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। हालांकि, अब वो इस फील्ड में एक कदम आगे बढ़ चुके हैं। कुणाल ने आज यानी की 22 मार्च को रिलीज हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। रिलीज के बाद इस फिल्म को ऑडियंस का काफी ज्यादा प्यार और पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को काफी अच्छे बारीकी से दिखाया गया है। जो एक साथ पढ़ते थे लेकिन किन्हीं कारणों से वो बाद में अलग हो गए। हालांकि, अभी भी हर किसी को वो सपने याद है जो उन्होंने कभी एक साथ देखे थे, गोवा जाने का। अलग होने के बाद फिर से तीनों दोस्त गोवा जाने का प्लान करते हैं और उसे पूरा करते हैं। तो आइए फटाफट से देखते हैं कि, फिल्म के बारे में आडिंयस का क्या कहना है।

#MadgaonExpress [4/5 Stars/twitter.com/hashtag/Review?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Review : It is truly a fun watch! Brilliant punches! Constant laughter throughout! Divyenndu, Pratik Gandhi, Avinash Tiwary, Nora Fatehi, Upendra Limaye and Chhaya Kadam are all just rocked! Loved it!
The movie takes us on a Goa trip via Madgaon… pic.twitter.com/CYOEDoaYvn

— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 22, 2024

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि, 'यह सचमुच एक मजेदार फिल्म है! शानदार पंच! पूरे समय लगातार हंसी! दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम सभी फिल्म में धमाल मचा रहे हैं! कमाल फिल्म!

Rating :~ ⭐⭐⭐½
Couldn't Believe #MadgaonExpress is @kunalkemmu First Ever film As a Writer & Director.
A film that Offered laugh, Humour & Message in a Most Accomplished Way . Good Music. Excellent Casting .[ @divyenndu @pratikg80 @avinashtiw85 has Done Remarkable Work💥💥 pic.twitter.com/FDAotJCG2X

— Manoz Kumar (@ManozKumarTalks) March 22, 2024

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, 'एक ऐसी फिल्म जो बेहद शानदार तरीके से हंसी और संदेश पेश करती है। कमाल का म्यूजिक।'

#madgaonexpress ⭐️⭐️⭐️⭐️Fully Comedy Riot . #kunalkemmu Hit ball out of thepark in first attempt . Story ,acting,screenplay ,BGM all are awasome . Movie will definitely dark horse and Positive WOM and Holiday period help movie to score good in weekend . pic.twitter.com/66N3oKNyg5

— Dhaval k Pandya, (@dhaval_pandya18) March 22, 2024

इसके अलावा एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'पहले प्रयास में गेंद को पार्क के बाहर मारा। स्टोरी, एक्टिंग, स्क्रीन प्ले, बैकग्राउंड म्यूजिक सभी कमाल हैं। फिल्म निश्चित रूप से हॉलिडे पीरियड में अच्छा स्कोर करेगी।'

Posted By: Anjali Yadav