प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को करीब दो महीने हो रहे हैं। एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में कहा जा रहा था कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की मां ने अपनी चुप्पी तोड़ कर बेटी के बारे में ये अहम खुलासे किए हैं...


कानपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद से अकसर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते ही रहते हैं। इस बीच प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरों से बी टाउन का बाजार गर्म है। वहीं इस बात पर अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है और एक्ट्रेस को लेकर कुछ अहम खुलासे किए हैं। हाल में हुए न्यूयाॅर्क फैशन वीक से प्रियंका की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उनमें से कई तस्वीरों में प्रियंका का पेट बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। तबसे प्रियंका और निक के माता-पिता बनने की खबरें सामने आ रही हैं। जानें प्रियंका की मां ने इन सभी बातों पर क्या कहा है।मां ने प्रियंका की प्रेग्नेंसी पर किया खुलासा


मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी राय रखते हुए कहा, 'तस्वीर लेने का ये सबसे खराब एंगल है।' मधु ने इस बात पर जोर डालते हुए कहा कि प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी हैं। दरअसल प्रियंका ने समारोह के दौरान लूज फिट की स्कर्ट पहनी हुई थी जिसमें उनका बेली पोरशन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। मधु ने आगे कहा, 'प्रियंका का आउटफिट मुझे पसंद आया। वो तस्वीरों में वैसी ही लग रही है जैसी कि बाकी की फोटो में। हां पर कैमरामैन का फोटोशूट एंगल ही खराब था। जब मैंने प्रियंका से बात की उसने मुझे बताया कि ये सब सुन-सुन कर वो पक गई है। मैंने उससे कहा कि लोग जो कह रहे हैं उन्हें कहने दो। प्रियंका ने कहा माॅम गिव मी अ ब्रेक।' हाल ही में प्रियंका-निक ने मनाया वकेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अकसर छुट्टियां मनाते नजर आते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक की एक प्यार भरी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी जिसमें वो निक के सीने से लग कर बैठी हैं। ये तस्वीर दोनों के घर की है। मालूम हो जबसे प्रियंका की शादी हुई है तबसे एक्ट्रेस पति निक संग अकसर कहीं न कहीं घूमते ही रहती हैं। हालांकि प्रियंका की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पर उनकी मां ने तो अपनी बात सामने रख दी है पर अब तक निक ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम अभिनय करते दिखेंगी। प्रियंका ने मैडम तुसाद में किया अपने वैक्स स्टैचू का उद्धाटन, ये रिकाॅड तोड़ कर रचा इतिहासतस्वीरें: कभी सोफे तो कभी बर्फीले पहाड़ों पर प्रियंका-निक यूं हो रहे रोमांटिक, ऐसे जता रहे प्यार

Posted By: Vandana Sharma