मधुपुर आनंद विहार हमसफर रुकेगी इलाहाबाद जंक्शन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के लिए हमसफर एक्सप्रेस पिछले कई महीनों से चल रही है। ये सप्ताह में तीन दिन अवेलेबल है। वहीं पंद्रह फरवरी से इलाहाबाद के वाशिंदों को आनंद विहार के लिए एक और हमसफर एक्सप्रेस मिल जाएगी। ये सप्ताह में एक दिन अवेलेबल होगी।

इलाहाबाद में होगा स्टापेज

15 फरवरी से 12235-12236 मधुपुर-आनंद विहार विकली हमसफर एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने जा रही है। ये मधुपुर से रवाना होने के बाद जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, पं। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बाद इलाहाबाद जंक्शन पर रुकेगी। कानपुर, चिपियाना, होते हुए आनंद विहार जाएगी। ये सुबह 4.18 पर आएगी और 04.20 पर चली जाएगी।

Posted By: Inextlive