इन दिनों माधुरी दीक्षित अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक माधुरी ने संजय दत्त के साथ करण जौहर की फिल्म 'कलंक' साइन की है और वो बडे़ पर्दे पर संजय के साथ करीब 25 साल बाद नजर आएंगी। हाल ही में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ भी फिल्म 'टोटल धमाल' में काम करने के लिए हां कह दी है। बता दें कि एक्ट्रेस अनिल कपूर के साथ लगभग 18 साल बाद पर्दे पर दिखेगी। यहां जानें आखिरी बार माधुरी कब दिखीं थी अनिल और संजय के साथ...


संजय दत्त के साथ 25 साल बाद आएंगी नजर


माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ दशकों बाद फिल्म कलंक में साथ नजर आने वाले हैं। बता दें की फिल्म कलंक करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे वो 15 सालों से बनाने की सोच रहे थे पर अब जा कर उन्हें ये फिल्म बनाने का मौका मिला है। संजय दत्त और माधुरी की जोडी़ को करीब 25 साल बाद सिल्वर स्क्रीन्स पर देखा जाएगा। बता दें कि फिल्म साल 2019 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में माधुरी और संजय के अलावा वरुण और आलिया, सोनाक्षी और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। वरुण और आलिया की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद से ये चौथी फिल्म है जो दोनों एक साथ करेंगे। माधुरी ने संजय दत्त के साथ कई फिल्में दी हैं जैसे साजन, खतरों के खिलाडी़ और खलनायक। माधुरी दीक्षित आखिरी बार संजय दत्त के साथ फिल्म महानता में नजर आई थीं जो साल 1977 में रिलीज  हुई थी। सलमान और प्रियंका भी 10 साल बाद होगें साथ

सिर्फ माधुरी ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो संजय के साथ 25 तो अनिल के साथ 18 साल बाद साथ नजर आएंगी बल्कि प्रियंका चोपडा़ भी बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म से कमबैक करने के लिए हां बोल चुकी हैं। खबरों की मानें तो करीब 10 साल बाद सलमान खान की फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने जा रही हैं। आखिरी बार प्रियंका और सलमान साथ में फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आए थे। फिल्म सलाम-ए-इश्क साल 2007 में रिलीज हुई थी तब से लेकर दोनों को एक साथ काम किये 10 साल हो रहे हैं।

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरु, देखें तस्वीरेंसंजय दत्त और माधुरी दीक्षित 25 साल बाद बडे़ पर्दे पर 'कलंक' से कर रहे वापसी, श्रीदेवी हैं वजह

Posted By: Vandana Sharma