बॉलीवुड की कांसिंग दीवा माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने घर में रह कर लॉकडाउन फॉलो कर रही हैं लेकिन स दौरान वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से बातें करती रहती हैं। ऐसे ही एक मौके पर उन्होंने बताया कि उनके फोन में क्या रहता है और फैंस से भी इस बारे में सवाल किया।

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चंद सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में एक मानी जाने वाली हिरोईन माधुरी दीक्षित-नेने ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनके फोन पर क्या रहता है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज में खोला राज

हांलाकि ने माधुरी दीक्षित ने अपने फोन में मौजूद सारे डाटा फैंस से शेयर नहीं किए पर कुछ थोड़ा सा तो बताया ही है। उन्होंने इस मजेदार खेल के लिए अपने इंस्टाग्राम पेज का सहारा लिया। माधुरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा कि दोस्तों क्योंकि लॉकडाउन ने सभी को अपने फोन के साथ अटैच रहने के लिए मजबूर कर दिया है, इसलिए वे सोचती हैं कि क्यों नहीं इसके साथ कुछ मजे किए जायें। इसके बाद उन्होंने अपने फोन के वॉलपेपर का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। इसके बाद उन्होंने फैंस से ये भी कहा कि अब वे यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि उनके फोन में क्या है।

दिखाई अपनी ही तस्वीर

वैसे इसके बाद ये तो प्रूव हो गया कि माधुरी भी अपनी ही फैन हैं। तभी तो जो वॉलपेपर उन्होंने शेयर किया उस पर उनकी अपनी ही तस्वीर नजर आ रही थी। इसके साथ ही उन्होंने एक हैशटैग भी स्टार्ट किया # WhatOnYourPhone जिसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके फोन में क्या है ये शेयर करने के लिए कहा।इस बीच महीने की शुरुआत में, माधुरी और उनके पति श्री राम नेने नेबताया था कि, वे कोरोनवायरस से लड़ने के लिए अपना सपोर्ट करने के लिए पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। इसके अलावा वे लॉकडाउन के दौरान भी कथक के लीजेंड बिरजू महाराज और सरोज खान, टेरेंस लुईस, और रेमो डीसूजा जैसे कोरियोग्राफरों के साथ डांस विद माधुरी डॉट कॉम पर फ्री डांस क्लासेज दे रही हैं। माधुरी आखिरी बार वरुण धवन, आलिया भट्ट और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ फिल्म कलंक में बिग स्क्रीन पर दिखाई दी थीं।

Posted By: Molly Seth