मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगी।


भोपाल (एएनआई)। मध्‍य प्रदेश में शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्‍तार पर गुरुवार को होना है। राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा वह गुरुवार को कैबिनेट का विस्‍तार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दाैरान करीब दो दर्जन से दर्जन मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके पहले अप्रैल में, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसी सिलावत और गोविंद सिंह राजपूत ने शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली थी। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार दबाव झेल रहे थे। ऐसे में आज यह स्पष्ट हो जाएगा कि शिवराज सरकार के कैबिनेट में किसको-किसको शामिल किया जाएगा। प्रभारी राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगी
बीते मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार ने राज्य में बहुमत खो दिया था। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चाैहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चाैथी बार शपथ ग्रहण की थी। वहीं शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्‍तार के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगी। यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादे तरीके से आयोजित होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की अनुपस्थिति के दौरान उन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Posted By: Shweta Mishra