मध्य प्रदेश में पिछले दस दिनों से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों के इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। गोली लगने से पांच किसानों की मौत के बाद प्रदेश में हिंसा बढ़ती जा रही है। नाराज किसानों का प्रदर्शन मंदसौर सहित प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच गया है। इस आंदोलन को शांत करने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास करने का फैसला किया है। जिसके बाद वो टि्वटर पर यूजर्स के निशाने पर आ गये हैं।


इसलिये उपवास पर बैठे शिवराज सिंहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शांति के लिए उपवास पर बैठे हैं। नरसिंहगढ़ में आज किसानों ने भोपाल जाने वाला नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान नाराज किसानों ने वाहनों को रोक लिया जिससे लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। दशहरा मैदान पर शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने किसानों के कल्याण का काम किया है। सरकार किसानों के साथ है। किसान के बिना एमपी आगे नहीं बढ़ सकता। किसानों से अपील करते हुये कहा कि शांति के प्रदेश में आग मत लगाओ, आग मत लगाओयूजर्स ने शिवराज को सुनाई खरी खोटी
यूजर्स ने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान एक नाटकीय मुख्यमंत्री हैं। पिछले 12 सालों से लगातार लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। सूबे में हुई 6 किसानों की मौत के लिए शिवराज ही जिम्मेदार हैं। किसानों की समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार के पास कोई सटीक योजना नहीं है। एक अन्य यूजर लिखते हैं अगर मध्य प्रदेश विकसित है तो किसानों को प्रदर्शन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। मध्य प्रदेश के किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी फसलों की सही कीमत मिले और कर्जमाफी हो। जिसके बाद से वो लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।National News inextlive from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra