दूसरे जत्थे में शामिल थे 225 हजयात्री, बनारस के 71 जायरीन

पहले जत्थे ने लगभग आठ घंटे देरी से भरी मदीने को उड़ान

VARANASI

हज के मुकद्दस सफर की शुरुआत

तो मंगलवार को ही हो गयी थी। पर जहाज को बनारस की जमीं छोड़ने में तकरीबन आठ घंटे की देर हो गयी। हजयात्रियों के पहले जत्थे को लेकर हवाई जहाज बुधवार की अलसुबह ब्.ख्भ् बजे मदीने की ओर रवाना हुआ। वहीं हजयात्रियों के दूसरे जत्थे ने भी बुधवार को अस्थाई हज हाउस में रवानगी ली। दूसरे जत्थे में ख्ब्भ् लोग खुदा की खिदमत करने को मदीने रवाना हुए हैं।

पानी ने किया परेशान

हजहाउस में बुधवार को यात्री पीने के पानी की परेशानी से दोचार हुए।

लोगों ने पानी की बोतलें खरीद कर अपने प्यास बुझाई। हज के खिदमतगारों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ हजयात्रियों की हर संभव मदद की। उनकी कोशिश रही कि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। हजयात्रियों ने हज हाउस में खासी परेशानी की शिकायत की है। वहीं हज के प्रदेश मास्टर ट्रेनर डॉ। अकबर अली ने दावा किया कि सभी इंतजाम माकूल है। थोड़ी बहुत कमी है तो एक दो दिन में सुधार ली जाएगी।

कड़े सुरक्षा इंतजामात

हजयात्रियों के सुरक्षा के मद्देनजर हज हाउस में खासे इंतजामात किये गये थे। हजयात्रियों व खिदतमतगारों को मुख्य भवन में जाने के लिए मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही भेजा जा रहा था। बड़ी संख्या में पुलिस की व्यवस्था की गयी है। अस्थाई पुलिस चौकी भी बनायी गयी है। जहां पर तैनात पुलिस वाले हर आने जाने पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

दूसरे जत्थे में श्ामिल लोग इलाहाबाद फ्म्, बनारस 7क्, आजमगढ़ ख्ब्, जौनपुर ख्ख्, गाजीपुर क्8, देवरिया क्म्, मऊ क्भ्, बलिया क्0, महाराजगंज 7, कुशीनगर ख्, कौशांबी म्, गोरखपुर 7, चंदौली म्, संतकबीर नगर क्, सोनभद्र के ब् हजयात्री दूसरे जत्थे में शामिल थे। इनमें क्ख्म् पुरुष व क्क्9 महिलाएं थीं।

Posted By: Inextlive